{"_id":"6ab4eb2e1eeb0c3b6a04ba7e","slug":"four-arrested-over-alleged-illegal-religious-conversion-at-healing-meeting-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण: आगरा में बीमारी दूर करने के नाम पर हो रहा धर्म परिवर्तन, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण: आगरा में बीमारी दूर करने के नाम पर हो रहा धर्म परिवर्तन, चार गिरफ्तार
Thu, 24 Sep 2026 02:49 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:49 PM IST
सार
आगरा के सैंया के जोधापुरा गांव में चंगाई सभा के नाम पर कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में 200 से अधिक लोगों वाले ग्रुप और रुपये के लालच का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
चार गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के सैंया के जोधापुरा गांव में चंगाई सभा के नाम अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आया है। लोगों को बहाने से बुलाया जाता था। रुपयों का भी झांसा दिया जाता था। इस संबंध में आईबी को सूचना मिली थी। प्रत्येक धर्मांतरण पर आरोपियों को रकम दी जाती थी। एक्सेल फाइल पर पूरा रिकॉर्ड रखा जाता था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विनीत वेदी निवासी जयपुर, बंटू निवासी धौलपुर, मुखराज निवासी थाना खेरागढ़ एवं प्रताप निवासी थाना सैंया आगरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
डीसीपी आदित्य सिंह के मुताबिक, ग्रुप में 200 से अधिक लोग जुड़े हैं, जिसमें 50 लोग आगरा के हैं। मुख्य आरोपी विनीत वेदी लगभग दस वर्ष से जुड़ा है। सैंया के गांव जोधापुरा निवासी प्रताप के घर में गांव की महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग जुटे थे। पुलिस द्वारा मौके से प्रताप, विनीत वेदी, मुखराज और बंटू से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने आरोपित प्रताप कुशवाह की मां चंद्रवती का एक वर्ष पहले धर्मांतरण करके ईसाई बनाया था। सभी सिग्नल एप के माध्यम से आपस में जुड़े थे।