फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four arrested including father for forcibly getting daughter married in Mathura

Mathura: एक लाख रुपये में किया बेटी का सौदा, जबरन करा रहा था शादी, आरोपी पिता समेत चार गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 10:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Jul 2022 10:07 AM IST
सार

मथुरा में एक व्यक्ति ने पैसों के लालच में अपनी बेटी का सौदा कर दिया। उसकी शादी तय कर दी, जबकि बेटी शादी के लिए तैयार नहीं थी। 

विज्ञापन
Four arrested including father for forcibly getting daughter married in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में एक लाख रुपये लेकर बेटी की जबरन शादी करा रहे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दूल्हा बना युवक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना हाईवे की मंडी चौकी के समोली टीला में राकेश निवासी गोंडा (अलीगढ़) अपनी बेटी की शादी एक लाख रुपये लेकर रवि चौधरी निवासी शास्त्री नगर, कृष्णानगर से जबरन करवा रहा था। 

विज्ञापन


युवती इस शादी के लिए रजामंद नहीं थी। उसने इसकी जानकारी मौसा तेजपाल निवासी नगला आम, थाना महावन को दी। मौसा ने इसकी सूचना थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल को दी। प्रभारी निरीक्षक ने मंडी चौकी प्रभारी मनिंद्र कुमार को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

शादी कराने के नाम पर खरीद-फरोख्त का धंधा करने वाले ऋषभ निवासी राधिका बिहार, दलजीत निवासी छोटी बल्लभ थाना गोंडा, जिला अलीगढ़, बिचौलिया मनीष निवासी सौंख रोड कृष्णानगर समेत युवती के पिता राकेश को मौके से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा बना शास्त्री नगर निवासी रवि चौधरी मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता समेत चार को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इसके अलावा फरार आरोपी रवि चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed