{"_id":"6030e8a48ebc3ee9032e2751","slug":"four-arrested-carrying-thirty-kg-ganja-from-telangana-express-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: तेलंगाना एक्सप्रेस से 30 किलो गांजा लेकर आ रहीं तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तेलंगाना एक्सप्रेस से 30 किलो गांजा लेकर आ रहीं तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
Sat, 20 Feb 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
आगरा: गांजी तस्करी में पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना एक्सप्रेस से गांजा लेकर दिल्ली जा रहीं तीन महिलाओं और एक युवक को आगरा कैंट स्टेशन पर शनिवार की सुबह जीआरपी ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। उनके पास से 30 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 2.70 लाख रुपये है। चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
आगरा कैंट जीआरपी थाने के कार्यवाहक प्रभारी एसआई सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार तड़के करीब चार बजे तेलंगाना एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान एसी कोच ए-2 की तलाशी के लिए संयुक्त टीम पहुंची तो तीन महिलाओं के साथ एक युवक तेजी से ट्रेन से उतरे और स्टेशन के गेट की ओर जाने लगे।
विज्ञापन
शक होने पर टीम ने उनके टिकट देखे तो वह दिल्ली तक के थे। इस पर पुलिस टीम ने उनके सामान की चेकिंग की तो चारों के पास से गांजे के पैकेट बरामद हुए। 30 किलो गांजा बरामद करने के बाद टीम ने चारों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद आमिल निवासी मचलई, मूसाजाग, बदायूं, इसी गांव की चिकम रामा उर्फ शाहना पत्नी आलिम, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा निवासी रुसखार पत्नी अय्यूब और मंगतई, बिचपुरी निवासी सोनम पठान पत्नी मुबीन बताए। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
निजामुद्दीन में सौंपनी थी गांजे की खेप
आरोपियों ने बताया कि वह हैदराबाद से गांजा लेकर आए थे। इसके लिए दिल्ली के व्यक्ति ने उन्हें पांच हजार प्रति व्यक्ति के हिसाब से 20 हजार रुपये देने की बात कही थी। यह गांजा निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति को सौंपा था।
लेकिन आगरा कैंट पर कोच में चेकिंग होने पर वह पकड़े जाने के डर से उतरे थे। तभी टीम ने पकड़ लिया। महिलाओं ने बताया कि काफी दिनों से बेरोजगार होने के कारण लालच में गांजा लेने हैदराबाद चली गई थीं। जीआरपी ने बताया कि सरगना का मोबाइल नंबर मिला है, उसकी तलाश की जा रही है।
तीन माह में 130 किलो गांजा बरामद, 14 अभियुक्त पकड़े
इंस्पेक्टर आगरा कैंट ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर दक्षिणी राज्यों से आने वाली ट्रेनों से गांजे की तस्करी दो साल बाद भी नहीं रुक सकी है। दिसंबर 2020 से अभी तक 130 किलो गांजा बरामद किया गया है। चार महिलाओं समेत 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।