फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four Agra YouTubers Die in Rajasthan Road Accident; Mukul's Dream of Becoming an Actor Ends

यूपी के चार यूट्यूबरों की मौत: 'मां, दोपहर तक लौट आऊंगा... वादा निभा न सका मुकुल'; अभिनेता बनने का सपना टूटा

Sat, 24 Oct 2026 03:58 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 24 Oct 2026 03:58 PM IST
सार

राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-148) पर रायसर के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में आगरा के रहने वाले चार यूट्यूबरों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वह खाटू श्याम मंदिर में एकादशी कार्काक्रम का अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण कर लौट रहे थे। रास्ते में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। 

विज्ञापन
four Agra YouTubers Die in Rajasthan Road Accident; Mukul's Dream of Becoming an Actor Ends
road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार का टायर अचानक फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में आगरा के चार यूट्यूबरों की मौत हो गई। एक मृतक मुकुल ने अपनी मां से दोपहर तक लौटने के लिए कहा था।
विज्ञापन


मां, मैंने खाटू श्याम के दर्शन कर लिए हैं, कल दोपहर तक घर लौट आऊंगा...। न्यू किरण कॉलोनी, कालिंदी विहार निवासी मुकुल जायसवाल ने बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे जब अपनी मां ज्योति गुप्ता और दादी मुन्नी देवी को यह फोन किया तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह उनके जीवन का आखिरी संवाद होगा।
विज्ञापन


राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर रायसर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हुए इस भीषण सड़क हादसे ने आगरा के चार हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया। यूट्यूब लाइव के छह घंटे बाद ही यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

हादसे में कटरा वजीर खां निवासी अतुल, कालिंदी विहार निवासी मुकुल जायसवाल, रूपेश जाटव और शिवा सिंह की मौत हो गई, जबकि नुनिहाई निवासी राहुल शर्मा और बल्केश्वर निवासी अर्पित बंसल गंभीर रूप से घायल हैं। अतुल के छोटे भाई रोहित ने बताया कि सभी लोग 21 अक्तूबर की रात आठ बजे आगरा से खाटू श्याम के लिए रवाना हुए थे। उनका मकसद एकादशी के पावन अवसर पर वहां आयोजित भजन-कीर्तन का अपने वेडिंग हाईलाइट स्टूडियो यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण करना था।

कार्यक्रम की लाइव कवरेज पूरी करने के बाद सभी दोस्त एक कार से वापस आगरा लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही उनकी गाड़ी रायसर क्षेत्र के पास पहुंची, अचानक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया। टायर फटने से चालक राहुल वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। 

 

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकाला गया, तब तक चार दोस्त दम तोड़ चुके थे। रायसर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह टायर फटना सामने आई है।
 

मुकुल ही था परिवार का संबल
पांच साल पहले मुकुल के सिर से पिता अशोक जायसवाल का साया उठ गया था। इसके बाद घर की जिम्मेदारी मुकुल और उसके छोटे भाई नकुल के कंधों पर आ गई थी। दोनों भाई मिलकर फोटोग्राफी का काम संभालते थे। परिवार का एकमात्र सहारा बन चुका मुकुल जब खाटू श्याम से दर्शन कर लौटने ही वाला था तो इस अनहोनी ने मां और दादी की दुनिया ही उजाड़ दी। जिस घर में उसकी वापसी की खुशी में पल-पल गिने जा रहे थे, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और मातम पसरा है।
 

तीन नन्हीं बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
दूसरी तरफ, कटरा वजीर खां निवासी अतुल के घर में भी कोहराम मचा है। वर्ष 2016 में सिम्मी के साथ परिणय सूत्र में बंधे अतुल पर अपनी तीन मासूम बेटियों नौ साल की रुद्रांशी, पांच साल की ख्याति और महज तीन महीने की दुधमुंही तृषा की जिम्मेदारी थी। फोटोग्राफी और धार्मिक आयोजनों के यूट्यूब लाइव प्रसारण से घर चलाने वाले अतुल के जाने से उनकी पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के नीचे परचून की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग पिता वीरेंद्र और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हाईवे हादसे में टूटा मुकुल का अभिनेता बनने का सपना, रो पड़ा परिवार
खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौटते समय दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ हादसा

आंखों में अभिनेता बनने का सपना और जिंदगी में अपनी अलग पहचान बनाने की चाहत रखने वाले मुकुल गुप्ता की ज़िंदगी का सफर राजस्थान के हाईवे पर हुए हादसे ने हमेशा के लिए खत्म कर दिया। मुकुल अपने छोटे भाई के साथ फोटोग्राफी का काम करता था और बचपन से ही एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के सपने देख रहा था। बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे मुकुल ने अपनी नर्स माँ ज्योति गुप्ता और दादी मुन्नी देवी को फोन कर खाटू श्यामजी के दर्शन करने की जानकारी दी थी और शुक्रवार दोपहर तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन शुक्रवार सुबह दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर रायसर थाना क्षेत्र में कार का टायर फटने से हादसा हो गया।

 

कार खाई में गिरने से मुकुल के साथ आगरा के रामबाग निवासी अतुल वार्ष्णेय (35), कालिंदी विहार निवासी रूपेश जाटव (25) और शिवा सिंह (20) की मौत हो गई। वहीं नुनिहाई निवासी राहुल शर्मा (36) और बल्केश्वर निवासी अर्पित बंसल (20) घायल हुए हैं। बेटे का शव देखकर माँ ज्योति बिलख पड़ीं। मुकुल की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

धोखा दे गयो रे… मोये रोटी कौन देगा’
बेटे का शव सामने पड़ा था और मां सुनीता की आंखों के आंसू थम नहीं रहे थे। रूपेश का चेहरा देखते ही वह बिलख पड़ीं। रुंधे गले से बस इतना ही निकला, ‘धोखा दे गयो रे… मोये रोटी कौन देगा।’ मां की यह चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

 

रूपेश के पिता सोबरन सिंह की करीब 20 साल पहले ही मौत हो गई थी। चार भाइयों में 25 वर्षीय रूपेश सबसे छोटा था। परिवार में गगन (32), सजन (30) और प्रदीप (27) बड़े भाई हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पिता के साये से पहले ही महरूम हो चुके परिवार पर अब रूपेश की मौत ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। बेटे को खोने के साथ ही मां सुनीता के सामने भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।

 

बेटे का शव देखते ही बिलख पड़ी मां
मृतक मुकुल की मां ज्योति गुप्ता कमला नगर में किराए के मकान में रहती हैं। इसी वजह से बेटे का शव कालिंदी विहार स्थित घर ले जाने के बजाय कमला नगर में ही रखा गया। बेटे का शव सामने आते ही मां ज्योति का कलेजा कांप उठा। वह उससे लिपटकर बिलख पड़ीं। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार था, उसे इस हाल में देखकर मां का दर्द आंसुओं में छलक पड़ा। उनकी चीख-पुकार से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
 

खाटू श्याम से लाइव प्रसारण कर लौट रहे आगरा के चार यूट्यूबरों की मौत
राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-148) पर रायसर के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में आगरा के रहने वाले चार यूट्यूबरों की मृत्यु हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वह खाटू श्याम मंदिर में एकादशी कार्काक्रम का अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण कर लौट रहे थे। रास्ते में टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। 

 

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। देर रात उनके शव आगरा लाए गए। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रायसर क्षेत्र में हुआ। हाईवे से गुजरते समय अचानक का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

 

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शवों को मोर्चरी में रखवाया गया।

 

रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना सामने आया है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले अतुल (35), रूपेश (25), मुकुल (21) और शिवा (20) ट्रांस यमुना और कमला नगर क्षेत्र के निवासी थे। वो खाटू श्याम धाम में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे में उनके साथी राहुल और अर्पित गंभीर घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed