{"_id":"60b904778ebc3e3ba206836d","slug":"four-accused-who-cheated-crores-in-the-name-of-chit-fund-company-arrested-agra-news-agr4942956129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिटफंड कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संकल्प इंफ्रा डवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को दक्षिण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। आरोपी पिछले चार साल से फरार चल रहे थे।
थानाध्यक्ष दक्षिण सुशांत गौर ने बताया कि लक्ष्मीनगर जैन खेड़ा निवासी उमेश चंद्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा पत्नी पत्नी सरिता शर्मा, पुत्री काजल शर्मा व पुत्र विवेक शर्मा के साथ फर्जी कागजात तैयार कर सतगुरू निधि प्रा0लि0 व संकल्प इन्फ्रा डवलपर्स इंडिया प्रा0लि0 की शाखा निहारिका कॉम्पलेक्स आगरा गेट थाना दक्षिण फिरोजाबाद पर खोल कर जनता के लोगो के साथ दोगुनी धनराशि का लालच देकर करोडों रुपये वसूल कर लिए। लोगों को पैसा वापस न करना पड़े। इसके लिए वह कंपनी को बंद कर परिवार के साथ फरार हो गया।
मामला संज्ञान में आने पर आरोपियों के खिलाफ 27 मार्च 2019 को धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। आरोपी उमेश परिवार के साथ अपने भाई राकेश शर्मा से मिलने के लिए आया था। जिनको फिरोजाबाद ब्लॉक के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी होने के साथ ही काफी संख्या में पीड़ित थाना दक्षिण पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से पैसा वापस कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने न्यायालय के माध्यम से फैसला होने की बात कही। तब जाकर मामले शांत हो सका।