{"_id":"5df099f18ebc3e87cb39baff","slug":"fountains-will-installed-at-tajnagiri-agra-by-nagar-nigam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी के सात चौराहों पर लगाए जाएंगे फव्वारे, शहर की सूरत बदलेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी के सात चौराहों पर लगाए जाएंगे फव्वारे, शहर की सूरत बदलेगा नगर निगम
Wed, 11 Dec 2019 12:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरसदन और चीलघर चौराहे के सुंदरीकरण के बाद नगर निगम शहर के सात प्रमुख चौराहों की सूरत बदलने के लिए यहां फव्वारे लगाएगा। रंगीन फव्वारों पर एलईडी की लाइटिंग कराई जाएगी। इसके लिए शहर के सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।
मेयर नवीन जैन ने बताया कि शहर में प्रदूषण बढ़ने और धूल कणों की संख्या मानक से पांच से छह गुना ज्यादा होने के चलते नगर निगम शहर के चौराहों पर फव्वारे लगाने की योजना बना चुका है। इसी महीने से काम शुरू हो जाएगा।
मेयर नवीन जैन ने बताया कि फव्वारों पर नगर निगम काम कराएगा। शहर में खारे पानी की समस्या के कारण इन फव्वारों तक जल संस्थान का पानी ही सप्लाई होगा, इसके लिए पानी का कनेक्शन किया जाएगा। रंगीन एलईडी लाइटों से फव्वारों को रोशन किया जाएगा। शहर के प्रमुख मार्ग महात्मा गांधी मार्ग, भगवान टाकीज चौराहा, जयपुर रोड पर फव्वारों को लगाने का काम जल्द शुरू होने वाला है।

इन चौराहों पर लगेंगे फव्वारे
भगवान टाकीज, दीवानी चौराहा, सेंट जोंस चौराहा, रावली महादेव, कोठी मीना बाजार, कावेरी कुंज, कमला नगर।
चौराहों की देखरेख के लिए आगे आएं संगठन
मेयर नवीन जैन ने शहर के संगठनों से अपील की है कि नगर निगम चौराहों का सुंदरीकरण कर देगा, लेकिन इनके रखरखाव और आकर्षक बनाए रखने के लिए अगर कोई संगठन आगे आना चाहता है तो वह काम करे।