फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Foundation of 1100 crore business laid in Jewellery Expo in Agra

Agra: ज्वेलरी एक्सपो में रखी गई 1100 करोड़ के कारोबार की नींव, देशभर से चांदी के व्यापारी हुए शामिल

Wed, 16 Nov 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Nov 2022 12:02 AM IST
सार

तीन दिन तक चले ज्वेलरी एक्सपो में 1100 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई, जबकि 11 हजार से ज्यादा विजिटर ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Foundation of 1100 crore business laid in Jewellery Expo in Agra
ज्वेलरी की प्रदर्शनी देखती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदी की पायल और चेन के सबसे बड़े सेंटर आगरा में तीन दिन के ज्वेलरी एक्सपो का मंगलवार को समापन हो गया। इस एक्सपो में 1100 करोड़ रुपये के कारोबार की नींव रखी गई, जबकि 11 हजार से ज्यादा विजिटर ने हिस्सा लिया। बी-टू-बी ज्वेलरी प्रदर्शनी में देशभर के चांदी व्यापारी पहुंचे। आयोजकों और व्यापारियों ने कहा कि आगरा में दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के शहरों से एयर कनेक्टिविटी होती तो विजिटर और कारोबार में और उछाल आता।

विज्ञापन

प्रदर्शनी में पहुंचे 11 हजार विजिटर

सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि तीन दिन के एक्सपो में पहली बार आगरा में मैन्यूफैक्चरर, होल सेलर और रीटेलर के बीच 11 सौ करोड़ से अधिक का कारोबार तय हुआ है। यहां गंगापुर, रोहतक, भिवानी, कोल्हापुर, राजकोट, हैदराबाद, बैंगलोर, मुम्बई, कन्नौज, कानपुर आदि शहरों के 11 हजार से अधिक विजिटर प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। इससे चांदी के व्यापार में एशिया के हब माने जाने वाले आगरा में न सिर्फ व्यापार बढ़ेगा बल्कि विभिन्न प्रांतों की तकनीकि और व्यापार में पारदर्शिता भी आएगी। आयोजक मनीष मौर्य ने कहा कि अगले साल एक्सपो और बड़े स्तर पर तथा ज्यादा व्यापारियों के साथ आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

चांदी का सेलरा और चांदी की जयमाला

एक्सपो में दूल्हा-दुल्हन की जयमाला से लेकर सेहरा, पर्स जूते, चप्पल, छड़ी, कलश, नारियल पान के पत्ते सब कुछ चांदी का प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा यहां टीसेट, डिनर सेट, यहां तक की पानी की बोतल भी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी व्यापार को मिलेगी मजबूती- डा. धर्मपा

एसएनजे गोल्ड में हुए एक्सपो के समापन पर विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने कहा कि इससे केवल चांदी नहीं, बल्कि अन्य व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने समापन समारोह में 16 लकी कूपन भी निकाले व प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाले सभी 40 एग्जीविटर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नितेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, बृजमोहन रैपुरिया, मयंक अग्रवाल, अशोक गुप्ता, निर्मल जैन, राजेश मित्तल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed