फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forms can be filled up to nine for B.Ed first year examination

बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए नौ तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म

Sat, 02 Oct 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Forms can be filled up to nine for B.Ed first year examination
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने संबद्ध बीएड कॉलेजों में काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने वाले संस्थागत और भूतपूर्व छात्रों के लिए बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा का फार्म भरने की आखिरी तारीख नौ अक्तूबर तक बढ़ा दी है। पहले परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों को परीक्षा फार्म भरने के लिए यह आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद फार्म भरने की तारीख बढ़ाई नहीं जाएगी। जो भी छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भरने से रह गए हैं, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर खुद या फिर संबंधित कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव (परीक्षा) पवन कुमार की ओर से सूचना जारी की गई है। इसमें आगामी परीक्षाओं के लिए जिन परीक्षार्थियों ने आवेदनपत्र भरे हैं, लेकिन परीक्षा की फीस जमा नहीं कर पाए वे तीन कार्य दिवस में फीस जमा कर दें। परीक्षा की फीस जमा न करने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed