फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former SP MLA Rameshwar Singh did not get bail in SC-ST Act case Etah

Etah: एससी-एसटी एक्ट मामले में भी सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह को नहीं मिली जमानत

Fri, 17 Jun 2022 06:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 06:33 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह गैंगस्टर एक्ट न्यायालय से बृहस्पतिवार को जमानत अर्जी निरस्त हुई थी। उसके बाद एससी-एसटी एक्ट मामले में भी उन्हें जमानत नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन
Former SP MLA Rameshwar Singh did not get bail in SC-ST Act case Etah
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में गैंगस्टर एक्ट कोर्ट के बाद एससी-एसटी एक्ट के मामले में भी पूर्व विधायक व सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव को जमानत नहीं मिल सकी। शुक्रवार को न्यायालय में विशेष न्यायाधीश राम बाबू यादव ने जमानत प्रार्थनापत्र को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन

ये है मामला 

रामेश्वर सिंह यादव आदि के विरुद्ध जैथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप था कि उन्होंने सपा शासनकाल में अनुसूचित जाति के दो भाइयों पर जमीन हड़पने का दबाव बनाया। उन्हें अपने यहां एक महीने तक बंधक बनाकर रखा। इस बीच जमीन के बैनामे करा लिए। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शुक्रवार को जमानत प्रार्थनापत्र की सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक के अधिवक्ताओं ने बहस करते हुए तर्क दिया कि राजनीतिक द्वेष के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इतने लंबे समय बाद रिपोर्ट लिखे जाने का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने दिया ये तर्क 

पुलिस उनका आपराधिक इतिहास भी गलत तरीके से प्रचारित कर रही है। उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों ने अपनी मर्जी से बैनामे किए हैं। विवादित जमीन आज भी खाली पड़ी है, उस पर कब्जा नहीं किया गया है। पूर्व विधायक की अधिक उम्र और बीमारी का हवाला देते हुए अधिवक्ताओं ने जमानत की याचना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर जमानत हुई निरस्त 

इस पर डीजीसी रेशपाल सिंह राठौर और एडीजीसी रक्षपाल सिंह व प्रभात कुमार चौहान ने कड़ा विरोध जताया। कहा कि जमानत मिलने पर आरोपी बाहर आकर गंभीर घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। इस पर न्यायाधीश ने गुण दोष पर बिना विचार किए जमानत देने का आधार नहीं बताया और प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed