फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Samajwadi party MLA Rameshwar Yadav wife land will be auctioned Etah up news

UP News: एटा में सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर एक और बड़ी कार्रवाई, अब नीलाम होगी पत्नी की जमीन

Wed, 17 Aug 2022 05:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 05:48 PM IST
सार

बकाएदार के रूप में सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की पत्नी राममूर्ति देवी की गांव अमृतपुर रघूपुर स्थित  जमीन (कृषि भूमि) को नीलाम करने के लिए 1 सितंबर की तारीख तय की गई है। दोपहर 1 बजे तहसील अलीगंज के सभागार में नीलामी प्रक्रिया होगी। 

विज्ञापन
Former Samajwadi party MLA Rameshwar Yadav wife land will be auctioned Etah up news
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सपा नेता व अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर प्रशासन ने एक और कार्रवाई का शिकंजा कस दिया है। पैतृक गांव में स्थित उनकी जमीन को नीलाम किया जाएगा। आबकारी कार्यालय कासगंज द्वारा जारी की गई आरसी की रकम चुकता न करने पर यह कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कासगंज के जिला आबकारी कार्यालय से 10 जुलाई 2014 को 21.84 लाख रुपये बकाया धनराशि में आधे की बकाएदार राममूर्ति पत्नी रामेश्वर सिंह के विरुद्ध तहसील अलीगंज से आरसी जारी की गई। इस धनराशि को जमा कराने के लिए किए गए प्रयास नाकाफी रहे और राजस्व विभाग खाली हाथ बना रहा। अब लगातार चल रही कार्रवाई के बीच अलीगंज तहसील प्रशासन ने आरसी की पुरानी फाइलें भी खंगाल डालीं, जिसमें इस मामले को उठाते हुए अलीगंज तहसीलदार ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

1 सितंबर को होगी नीलामी 

बकाएदार के रूप में राममूर्ति देवी की गांव अमृतपुर रघूपुर स्थित 5.581 हेक्टेयर जमीन (कृषि भूमि) को नीलाम करने के लिए 1 सितंबर की तारीख तय कर दी है। दोपहर 1 बजे तहसील अलीगंज के सभागार में नीलामी प्रक्रिया होगी। नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों से नियम व शर्तों की जानकारी लेने के लिए संग्रह कार्यालय पर संपर्क करने के लिए कहा गया है। एसडीएम अलीगंज मानवेंद्र सिंह ने बताया कि कासगंज के जिला आबकारी कार्यालय से आरसी जारी कराई गई थी। इसके तहत बकाएदार की संपत्ति कुर्क कर इसे नीलाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी संपत्ति भी होगी नीलाम

विजयपाल निवासी नगला निरू तहसील अलीगंज की 2.208 हेक्टेयर और सुनार सिंह निवासी गांव ढकपुरा की 1.481 हैक्टेयर जमीन की नीलामी की जाएगी। उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक जैथरा का 6.52 लाख रुपया विजयपाल पर और 11.45 लाख रुपये सुनार सिंह पर बकाया है। वीनेश कुमार निवासी गढ़िया जगन्नाथ की 3.826 हेक्टेयर जमीन की नीलामी की जाएगी। इन पर मोटर दुर्घटना क्लेम का 4.34 लाख रुपये की आरसी है। राजेंद्रपाल निवासी रजबपुर की 8.01 हेक्टेयर जमीन को नीलाम किया जाएगा। इन पर केनरा बैंक जैथरा की 2.85 लाख रुपये की आरसी है। चारों लोगों की संपत्ति की नीलामी 29 अगस्त को तहसील अलीगंज में दोपहर 1 बजे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed