फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former principal of Navodaya Vidyalaya arrested in Mainpuri girl murder case

मैनपुरी छात्रा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: नवोदय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या सुषमा सागर गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Dec 2021 06:43 PM IST
सार

जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव के छात्रावास में 16 सितंबर 2019 को छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। इस  मामले में तत्कालीन प्रधानाचार्य सहित चार लोगों के खिलाफ घटना के समय रिपोर्ट दर्ज हुई थी। दो साल बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। 

विज्ञापन
Former principal of Navodaya Vidyalaya arrested in Mainpuri girl murder case
मैनपुरी छात्रा की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की नवोदय छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में सोमवार को एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की। नवोदय विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या को विद्यालय परिसर से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

मैनपुरी के नवोदय छात्रा हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने सोमवार को तत्कालीन प्रधानाचार्य सुषमा सागर को गिरफ्तार कर लिया। नवोदय विद्यालय परिसर से पूर्व प्रधानाचार्य को सीओ तनु उपाध्याय, इंस्पेक्टर पूनम अवस्थी व टीम ने गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। यहां अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
इसके बाद पूर्व प्रधानाचार्य को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम की अदालत में पेश किया गया। एसआईटी और एडीजीसी ने जेल भेजने की मांग की। इस पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि जल्द ही एसआईटी इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने बताया कि एसआईटी ने जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव की तत्कालीन प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से उन्हें जेल भेजा गया है।

यह है पूरा मामला 
भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को कक्षा 11 की छात्रा की रहस्यमत तरीके से मौत हो गई थी। घटना के वक्त भोगांव थाने में तत्कालीन प्रधानाचार्य सुषमा सागर, वार्डन और दो छात्रों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

मृतक छात्रा के परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई थी, इसी के तहत एफआईआर में दुष्कर्म की धारा को भी शामिल किया गया था। उक्त मामले को पूर्व में जांच के दौरान आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की धाराओं में मामला तरमीम कर दिया गया था। 

सोमवार को तत्कालीन प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी होने से अन्य लोगों को भी गिरफ्तारी कर डर सता रहा है। इस मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद एडीजी भानु भास्कर के निर्देशन में नई एसआईटी का गठन किया गया था। जांच कर रही एसआईटी की टीम ने सोमवार को मामले में पहली बड़ी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed