फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former President Dr. Sarvepalli Radhakrishnan remembered on Teacher's Day

शिक्षक दिवस पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Sun, 05 Sep 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Former President Dr. Sarvepalli Radhakrishnan remembered on Teacher's Day
मैनपुरी। रविवार को जिले भर में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। नगर में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जहां बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित किए गए। सुबह से लेकर शाम तक शिक्षकों के सम्मान का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अशोक यादव और डॉ. किरन सौजिया ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक देवकीनंदन खारिया, विनोद चिलप्पा, कमलकांत, कहकशा, डॉ.नेमकुमार, चंद्रिका चौहान, रूबीना शेख आदि को सम्मानित किया गया। डॉ. अशोक यादव ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया उन्हें उसके लिए देश कभी भुला नहीं सकेगा। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित सेठ चन्नू राम बजाज मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक प्रेम मित्र लूथरा ने शिक्षकों को बधाई दी। इस दौरान प्रधानाचार्य उपेंद्र मिश्रा, कॉर्डिनेटर प्रियंका अल्बर्ट, नम्रता मालिक, श्वेता जैन, विवेक भदौरिया, सुशील आदि लोग मौजूद रहे। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अशोक कुमार राय ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से पूरा करें। इस दौरान संस्थान के निदेशेक प्रो. जितेन्द्र कुमार शर्मा ने अधिकारियों का सम्मान किया। राजा का बाग स्थित एसजेडी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधिका चंद्रवती, प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल ने बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी में राजकीय शिक्षक संघ की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ने नवागत और सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान सुरेश चंद्र, बीपी सिंह, सुमन यादव, संतोष शाक्य, एसके यादव, कमल यादव आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संस्था शब्दम के पदाधिकारियों ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सुबोध दुबे को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान शब्दम के अध्यक्ष किरण बजाज सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
कुरावली में डीआईओएस ने 75 शिक्षक किए सम्मानित
कुरावली/ बेवर/बिछवां/ भोगांव। शिक्षक दिवस के अवसर पर कस्बों में भी गुरुओं का सम्मान हुआ। कुरावली में माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में 75 शिक्षकों का सम्मान हुआ। बेवर, बिछवां और भोगांव में भी जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर और जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षक समाज की वह धुरी है जो समाज के विकास को गति प्रदान करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। वे ईमानदारी के साथ शिक्षण कार्य करें। यहां राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के 37 और वित्तविहीन कॉलेजों के 38 शिक्षकों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एके सिंह राठौर ने की। संचालन शिक्षक स्वतंत्र कुमार ने किया। इस अवसर पर एसडीएम राम सकल मौर्य, प्रधानाचार्य रामकुमार शाक्य, अशोक यादव, हरनाथ सिंह, अवनीश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। कस्बा बेवर में ज्ञानदीप स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य उमेश राठौर, शिक्षक विपिन कुमार, कालीचरण आदि ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। बीआरसी नगला जुला पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ रामशंकर कुरील ने किया उन्होंनेकहा कि जीवन में शिक्षक का किरदार बहुत ही खाश होता है। भोगांव में टीम भगत सिहं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किय गया। इस दौरान संयंोजक शिवम कश्यप ने शिक्षक इसरत अली, जय सिंह कश्यप, राधेश्याम यादव, इमरान जावेद खान, प्रमोद यादव, मोहम्मद शमीम, गुलजार खां, डॉ. अयाज मंसूरी आदि मौजूद रहे। बिछवां में आरएस ग्लोबल एकेडमी, चंद्र कमल महाविद्यालय, शहीद आरएन एजुकेशन, श्री राम इंटर कॉलेज जसवंतपुर, कायम सिंह महाविद्यालय औरंध में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed