फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Mp Prabhu Dayal Katheria Resignation From Bjp

सियासत: पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया ने दिया भाजपा से इस्तीफा, बेटे ने दाखिल किया नामांकन

Mon, 17 Jan 2022 09:10 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 Jan 2022 09:10 PM IST
सार

पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया के बेटे अरुणकांत कठेरिया को आम आदमी पार्टी ने आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Former Mp Prabhu Dayal Katheria Resignation From Bjp
नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व सांसद पुत्र के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि पार्टी ने दस साल की सेवाओं को नजरअंदाज करके कठेरिया समाज का अपमान किया है। वह अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका विरोध पार्टी के सिस्टम से है। 
विज्ञापन

पूर्व सांसद कठेरिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अपने पुत्र अरुणकांत कठेरिया के लिए आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। एक साल से वह गांवों में जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने जब-जब पार्टी से टिकट मांगा, निराश ही किया गया। इसके पहले उन्होंने वर्ष 2014 और 2017 में भी टिकट की दावेदारी की थी, दावा मजबूत होने के बाद भी उन्हें पार्टी ने दरकिनार किया। अब पार्टी ने एक ही समाज के दो लोगों को आगरा की दोनों सुरक्षित सीटों से प्रत्याशी बना दिया है, जबकि पार्टी अपने परंपरागत मतदाताओं की उपेक्षा की है। उन्हें टिकट नहीं देकर कठेरिया समाज का अपमान किया है। वह अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब बेटा अरुण भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। 
विज्ञापन

बेटे को आम आदमी ने बनाया प्रत्याशी
पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया के बेटे अरुणकांत कठेरिया को आम आदमी पार्टी ने आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी चौधरी सुरेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष बनै सिंह पहलवान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed