{"_id":"6628a0344d87f3f28100e50f","slug":"former-minister-s-grandson-not-arrested-police-raiding-car-ran-over-the-girl-and-her-father-2024-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व मंत्री के नाती ने जिस युवती और पिता पर चढ़ा दी थी कार, वो आई सामने... सीएम योगी से लगाई ये गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व मंत्री के नाती ने जिस युवती और पिता पर चढ़ा दी थी कार, वो आई सामने... सीएम योगी से लगाई ये गुहार
Wed, 24 Apr 2024 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:31 AM IST
सार
युवती और उसके पिता को कार से कुचलने का प्रयास करने वाला पूर्व मंत्री का नाती फरार है। पुलिस अभी तक उसे पकड़ नहीं सकी है। वहीं अब पीड़िता ने सीएम योगी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती, सीसीटीवी फुटेज और पूर्व मंत्री का नाती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ऋषि मार्ग (शाहगंज) पर युवती को कार से कुचलने की कोशिश के आरोपी पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के पौत्र दिव्यांश चौधरी की गिरफ्तारी करने में पुलिस नाकाम हो रही है। दबिश का दावा किया जा रहा है। मगर, पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है। परिजन दहशत में हैं। वह लगातार कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
15 अप्रैल की रात को घटना हुई थी। जूता कारोबारी और उनकी बेटी को घर के बाहर कार से कुचलने की कोशिश की गई थी। आरोप पूर्व मंत्री के पौत्र दिव्यांश पर है। वह कार से आया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। परिजन ने कार्रवाई के लिए हंगामा किया था। इस पर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वह घर से फरार हो गया है। गैर जमानती वारंट के लिए पुलिस कोर्ट भी गई। मगर, कुछ नहीं हुआ। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। उनका कहना है कि पूर्व मंत्री का पौत्र होने की वजह से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। उस पर इनाम घोषित किया जाएगा। गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है।
एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री से गुहार, कार्रवाई करें
पीड़ित युवती ने एक्स पर अपना वीडियो पोस्ट किया है। यह 2 मिनट 15 सेकंड का है। वीडियो में युवती पूरी घटना बता रही है। पूर्व मंत्री पर भी आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कह रही हैं कि आरोपी के साथ पूर्व मंत्री और उनके बड़े बेटे के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। अगर, ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी का विरोध करेगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी डाला है।
पीड़ित युवती ने एक्स पर अपना वीडियो पोस्ट किया है। यह 2 मिनट 15 सेकंड का है। वीडियो में युवती पूरी घटना बता रही है। पूर्व मंत्री पर भी आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कह रही हैं कि आरोपी के साथ पूर्व मंत्री और उनके बड़े बेटे के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। अगर, ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी का विरोध करेगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी डाला है।