फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former minister grandson filed application in court for surrender who absconding for three month in Agra

UP: कोर्ट में सरेंडर करेगा पूर्व मंत्री का भगोड़ा नाती, डाली अर्जी; शुरू हो गई थी कुर्की की कार्रवाई

Wed, 17 Jul 2024 01:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 01:54 PM IST
सार

पूर्व मंत्री का भगोड़ा नाती कोर्ट में सरेंडर करेगा। इसके लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। पुलिस ने प्राथमिक रूप से कुर्की की कार्रवाई शुरू की थी। 

विज्ञापन
former minister grandson filed application in court for surrender who absconding for three month in Agra
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में फरार चल रहे पूर्व मंत्री उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी ने मंगलवार को आत्म समर्पण के लिए प्रार्थनापत्र दिया है। कोर्ट ने संबंधित थाने से आख्या मांगते हुए 19 जुलाई की तिथि नियत कर दी है। जयपुर हाउस में कारोबारी की बेटी और कारोबारी पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश का मामला है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री उदयभान सिंह का नाती इस मामले में काफी समय से फरार चल रहा है। अप्रैल में उसके विरुद्ध जयपुर हाउस के रहने वाले कारोबारी की बेटी ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी कार चढ़ाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। इस मामले में सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन


पीड़िता के पक्ष में पंजाबी समाज के लामबंद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज किया मगर गिरफ्तारी नहीं की। इसके बाद फरार आरोपी की कार बरामद कर ली। आरोपी ने मुकदमे को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट में याचिका पेश की, मगर उसे भी खारिज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुर्की की प्राथमिक कार्रवाई शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed