फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former Minister Dr Krishnaveer Singh Kaushal passed away in Agra

Agra: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल का निधन, आगरा छावनी से चार बार रहे विधायक

Tue, 06 Sep 2022 11:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 11:01 PM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल 1974, 1977, 1980 और 1985 में छावनी विधानसभा से विधायक चुने गए। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में उन्हें मंत्री भी बनाया गया।

विज्ञापन
Former Minister Dr Krishnaveer Singh Kaushal passed away in Agra
पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस से चार बार के विधायक रहे डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल का मंगलवार को निधन हो गया। वह 27 अगस्त से आगरा के उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


डॉ. कौशल 84 वर्ष के थे। वह एसएन मेडिकल कॉलेज से वर्ष 1957 के पहले बैच में एमबीबीएस डिग्री धारक रहे। उन्होंने एमएस की डिग्री भी ली। डॉ. कौशल के राजनीतिक जीवन की शुरुआत रिपब्लिकन पार्टी से हुई थी। 1974 में कांग्रेस और आरपीआई के गठबंधन में छावनी सीट से उन्हें टिकट मिला। 

विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में रहे मंत्री 

डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल 1974, 1977, 1980 और 1985 में छावनी विधानसभा से विधायक चुने गए। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में डॉ. कौशल को सूचना राज्य मंत्री और उसके बाद शिक्षा मंत्री व कृषि मंत्री बनाया गया। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन की सूचना मिलते ही नॉर्थ ईदगाह कालोनी स्थित आवास पर कांग्रेस नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल  के दो बेटे राजेश कौशल और डॉ. यज्ञेश कौशल हैं। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें से एक का निधन पिछले वर्ष हो गया था। 

डॉ. कौशल की शवयात्रा बुधवार सुबह 10 बजे नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी से ताजगंज मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। उनकेनिधन पर कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह, मनोज दीक्षित, डा. सिराज कुरैशी, राकेश चौहान, राजकुमार नागरथ आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed