फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former minister Chaudhary Bashir filed petition for surrender in scam

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने दी सरेंडर के लिए अर्जी, विधायक निधि घोटाले में चल रहे हैं फरार

Wed, 06 Feb 2019 07:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Feb 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
former minister Chaudhary Bashir filed petition for surrender in scam
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर
आगरा के रहने वाले पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने सरेंडर के लिए मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में अर्जी दी है। वो विधायक निधि घोटाले में फरार चल रहे हैं। सरेंडर अर्जी पर सुनवाई के लिए सात फरवरी की तारीख लगी है।
विज्ञापन


चौधरी बशीर आगरा की छावनी विधानसभा सीट से 2002 में बसपा के टिकट पर जीते थे। बाद में सपा में चले गए थे। सपा की तत्कालीन मुलायम सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था। 
विज्ञापन


वर्ष 2002 से 2007 तक के कार्यकाल में उनकी विधायक निधि में घोटाले के आरोप लगे। आरोप है कि कागजों में ही काम कराए गए, मौके पर कुछ नहीं हुआ और पैसा पूरा ले लिया गया। यह भी आरोप था कि बशीर ने चहेते स्कूलों में निधि बांट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजगंज थाने में दर्ज है केस

इसकी शिकायत पर विजिलेंस ने जांच की। इसके बाद 2008 में ताजगंज थाना में केस दर्ज करा दिया। इसमें स्कूल संचालक, सांख्यिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तथा चौधरी बशीर आरोपी है। 

बशीर को छोड़कर अन्य अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। दस जुलाई, 2018 को सांख्यिकी विभाग के अधिकारी एमए खान को गिरफ्तार किया गया। बशीर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए राज्यपाल की अनुमति दो महीने पहले मिली। इसके बाद शासन में फाइल अटकी रही। अब शासन से अनुमति विजिलेंस को मिल गई। विजिलेंस ने गिरफ्तारी के प्रयास किए तो बशीर ने सरेंडर अर्जी कोर्ट में डाल दी।

पूर्व मंत्री अवधपाल पर भी कस रहा शिकंजा

पूर्व मंत्री अवधपाल की भी तलाश विजिलेंस कर रही है। उन पर पशुधन मंत्री रहते पशु चिकित्सालयों के निर्माण में धांधली का आरोप है। वो 2007 से 2012 की तत्कालीन बसपा सरकार में मंत्री रहे। आरोप है कि आठ जिलों में यह घोटाला किया गया। विजिलेंस की जांच में उनके खिलाफ साक्ष्य पाए गए।

इस संबंध में एसपी विजिलेंस आनंद कुमार ने बताया कि चौधरी बशीर ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दे दी। अवधपाल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed