फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former minister Aridaman singh demand for excavation of the pond 2825 ponds should be renovated 

आगरा: छिपाई गई 917 तालाबों की जानकारी, पूर्व मंत्री ने उठाई ये मांग

Sun, 17 Apr 2022 12:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 12:17 AM IST
सार

आगरा जनपद में 2825 तालाब कब्जा मुक्त हैं। इनके जीर्णोद्धार के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को पत्र दिया गया है। 

विज्ञापन
Former minister Aridaman singh demand for excavation of the pond 2825 ponds should be renovated 
अरिदमन सिंह - फोटो : file

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर जनपद आगरा में स्थित तालाबों एवं पोखरों की खुदाई कर उनके जीर्णोद्धार की मांग उठाई है, ताकि पर्यावरण बेहतर हो, भूजल स्तर ऊपर उठे और पानी की विकराल समस्या से आमजन को निजात मिल सके। 

विज्ञापन

    
सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी प्राप्त कर अरिदमन सिंह ने पत्र में लिखा है कि तहसील बाह में 813, फतेहाबाद में 647, सदर में 197, खेरागढ़ में 677 और एत्मादपुर में 491 तालाब सहित पूरे आगरा जनपद में 2825 तालाब और पोखर कब्जा मुक्त हैं। सरकार की नीति की अनुसार 15वें वित्त आयोग, मनरेगा एवं सरकार की अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत धनराशि से इन कब्जा मुक्त तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाए। इनकी खुदाई का कार्य कराया जाए। 
विज्ञापन

      
उन्होंने लिखा है कि इस कार्य में गांव के निवासियों, प्रधान, बीडीसी, ब्लॉक प्रमुख आदि को श्रमदान के लिए प्रेरित किया जाए और विधायक-सांसद आदि जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए ताकि बरसात में जल संचय होता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

      
पूर्व कैबिनेट मंत्री  अरिदमन सिंह का कहना है कि इन तालाबों के पुनः जीवित होने से इनमें जल संचय हो सकेगा। पशु-पक्षियों को जल मिलेगा। भूगर्भ जल स्तर ऊपर उठेगा। लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा और पानी की विकराल समस्या से आमजन को निजात मिल सकेगी।

पूर्व मंत्री से छिपाई 917 तालाबों की सूचना

सूचना अधिकार के तहत भी तालाबों के बारे में प्रशासन सही सूचनाएं नहीं दे रहा। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने आरटीआई के तहत तालाबों की जानकारी जुटाई तो उन्हें छह तहसीलों में 2825 तालाब की जानकारी दी गई। जिनकी खोदाई बरसात से पहले कराने के लिए पूर्व मंत्री ने सीडीओ ए मनिकंडन से कहा है। ‘अमर उजाला’ के पास मौजूद प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक छह तहसीलों में 3742 तालाब हैं। ऐसे में आरटीआई में दी गई सूचना पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व मंत्री से 917 तालाबों की जानकारी छिपाई गई है। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह का कहना है कि तालाबों की खोदाई नहीं कराने से भूगर्भ जलस्तर गिर रहा है। जल्द अफसर नहीं चेते तो भविष्य में विकराल जल संकट झेलना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताते हुए मनरेगा के तहत 2825 तालाबों की खोदाई के लिए कार्य योजना बनाने की मांग रखी है। 

करायें वृक्षारोपण..

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह का कहना है कि इन तालाबों को मूर्त रूप प्रदान कर इन तालाबों के किनारे अच्छी तरह वृक्षारोपण किया जाए। आम, जामुन, पीपल आदि के अच्छे और बड़े पेड़ लगाए जाएं, जिससे पर्यावरण बेहतर हो। बेहतर पर्यावरण से वातावरण में नमी बनी रहेगी। 

तीन साल से प्रयास जारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह तीन सालों से तालाबों को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से लगातार पत्राचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी इस कार्य में बहुत रुचि ले रहे हैं। विशेषकर तालाबों की सफाई और उन्हें गहरा कराने तथा जल संचय में उनका प्रयास सराहनीय है। उन्होंने पिछले साल उटंगन नदी में काम कराया था, उसके फलस्वरूप उटंगन नदी में अभी भी पानी है। यही नहीं, इन्हीं के प्रयास से प्राइमरी स्कूलों की छतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed