फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former ias kannan gopinathan detained in agra amu caa protests

एएमयू जा रहे पूर्व आईएएस कन्नन गोपीनाथन को पुलिस ने हिरासत में लिया, आठ घंटे बाद छोड़ा

Sat, 04 Jan 2020 07:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
former ias kannan gopinathan detained in agra amu caa protests
कन्नन गोपीनाथन को ले जाते पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अभिव्यक्ति की आजादी न दिए जाने का आरोप लगा इस्तीफा देकर चर्चा में आए पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को शनिवार सुबह 11 बजे आगरा के सैंया में हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


वो नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों से मिलने जा रहे थे। वहां उन्हें एक पैनल डिस्कशन में भाग लेना था। उन्हें लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रखा गया। आठ घंटे बाद शाम को सात बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


गोपीनाथन के एमएयू जाने की सूचना आते ही सैंया में राजस्थान सीमा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार तीन थानों की फोर्स और पीएसी लेकर पहुंचे थे। राजस्थान की ओर से आने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुचलके पर किया पाबंद

चार पहिया वाहनों के साथ ट्रक और बसों की भी चेकिंग की गई। करीब 11 बजे राजस्थान की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में मौजूद कन्नन गोपीनाथन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें मुचलके में पाबंद कर दिया गया। शाम को मुचलके पर ही रिहा किया गया। एसपी पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि उन्हें एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया था।

अनुच्छेद 370 हटाने पर दिया था इस्तीफा

कन्नन गोपीनाथन केरल के रहने वाले हैं। 2012 में आईएएस के लिए चुने गए। केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली में तैनात रहे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

हिरासत में लिए जाने के बाद किए कई ट्वीट  

हिरासत में लिए जाने के बाद कन्नन ने ट्वीट किया, मुझे एक होटल में ले जाया जा रहा है, थाने में नहीं, वजह कुछ पता नहीं। दूसरे ट्वीट में लिखा, मुझे इस ढाबे में ले जा रहे हैं। पुलिस का व्यवहार अच्छा है। पुलिसवाले कह रहे हैं, वे आदेश के अनुसार ऐसा कर रहे हैं। तीसरे ट्वीट में लिखा कि अब तीसरी जगह ले जा रहे हैं, यह गेस्ट हाउस लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed