फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   former Family counselor's brother made serious allegations Love affair and big deception

Agra News: लव, अफेयर और फिर दिया बड़ा धोखा, पूर्व काउंसलर के भाई लगा गंभीर आरोप

Mon, 08 Aug 2022 12:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 12:22 PM IST
सार

युवती से शादी का वादा कर  पूर्व काउंसलर के भाई ने विश्वास जीत लिया। युवती के साथ अलग रहने लगा। इस बीच जब बच्चा हुआ तो उसने युवती को छोड़ दिया और दूसरी शादी की तैयारी करने लगा। युवती को जब इस बात की भनक लगी तो उसने मामले में शिकायत की।

विज्ञापन
former Family counselor's brother made serious allegations Love affair and big deception
प्यार में धोखा

विस्तार

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में पूर्व काउंसलर के भाई का मामला पहुंचा है। आरोप है कि उसने एक युवती से शादी का वादा किया और उसे लेकर अलग रहने लगा। बच्चा होने पर छोड़ दिया। अब दूसरी शादी करते वक्त पीड़िता ने शादी में बखेड़ा कर दिया। इस पर उसे धमकी देते हुए बंधक बना लिया गया। वह किसी तरह मुक्त हो सकी। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। मामला परामर्श केंद्र में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, काउंसलर को पांच महीने पहले परिवार परामर्श केंद्र से हटा दिया गया था। इसके पीछे उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे कारण बताए गए। अब पूर्व काउंसलर और उनके भाई के खिलाफ युवती ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें कहा कि वह पहले से शादीशुदा है। ससुराल फिरोजाबाद में है। पूर्व काउंसलर के मोहल्ले में मायका है। तभी उनके भाई से दोस्ती हो गई। उसने शादी का वादा किया। वह पति को छोड़कर उसके साथ ताजगंज क्षेत्र में किराये पर रहने लगी। इस दौरान उनके बच्चा हुआ। तीन महीने पहले युवक उसे छोड़कर अपने घर में रहने लगा। एक सप्ताह पहले वह दूसरी युवती से शादी कर रहा था। इसकी जानकारी पर वो पहुंची। इस पर शादी टूट गई। तब से युवक , उसकी बहन और अन्य लोग धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पूर्व काउंसलर पर कई और आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

काउंसिलिंग से करना पड़ा बाहर

रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। इस दौरान पूर्व काउंसलर भी मौजूद थीं। उन्होंने अपनी बात मनवाने की कोशिश की। इस पर विवाद होने लगा। युवती ने अपने पर खतरा बताया। इस पर पूर्व काउंसलर को बाहर कर दिया गया। अब अगली तारीख पर युवती के पति सहित परिवार के अन्य लोगों को बुलाया गया है। काउंसिलिंग के दौरान केंद्र के प्रभारी और सभी काउंसलर मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उचित विधिक कार्रवाई होगी

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र की पूर्व काउंसलर के भाई के मामले में काउंसिलिंग कराई जाएगी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed