{"_id":"64c28c64622d198caa0f5f7a","slug":"former-employee-had-stolen-10-lakhs-in-cold-drink-godown-2023-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटी सी भूल में गवां दिए 10 लाख रुपये: कोल्ड ड्रिंक गोदाम चोरी का खुलासा, चोर का चेहरा देख हैरान रह गया मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी सी भूल में गवां दिए 10 लाख रुपये: कोल्ड ड्रिंक गोदाम चोरी का खुलासा, चोर का चेहरा देख हैरान रह गया मालिक
Thu, 27 Jul 2023 08:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Jul 2023 08:55 PM IST
सार
कोल्ड ड्रिंक गोदाम के मालिक को अपने कर्मचारी पर विश्वास करना महंगा पड़ गया। कर्मचारी ने लालच में आकर नौकरी छोड़ दी और फिर गोदाम से 10 लाख की चोरी की। पुलिस ने पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज के पुष्प नगर में कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में 10 लाख की चोरी पूर्व कर्मचारी ने कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से पूर्व कर्मचारी सहित पांच चोरों को पकड़ लिया। उनसे 2.30 लाख रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन
बल्केश्वर निवासी धर्मेंद्र बंसल ने पुलिस को सूचना दी थी। उनका पुष्प नगर में कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है। 23 जुलाई को गोदाम में दो दिन की बिक्री के 16 लाख रुपये रखे हुए थे। रात में चोरों ने गोदाम के ताले तोड़ दिए थे। गल्ले में रखे 10 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। छह लाख रुपये सुरक्षित बच गए थे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। मगर, दो कैमरों के फुटेज में दो चोर कैद हो गए थे। पुलिस ने जांच की। कैमरों की मदद से चोरों की पहचान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि ताजगंज निवासी शिवम शर्मा उर्फ फरारी, नगला कली निवासी विकास उर्फ कालू, मधुवन कुंज निवासी बृजेश राठौर, तुलसी नगर निवासी दीपक राठौर उर्फ दीपू और आनंदी पुरम निवासी सचिन राठौर को गिरफ्तार किया है। उनसे 2.30 लाख रुपये, तीन मोबाइल बरामद किए हैं।