फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former District President Dr Bharatendu Arun return to BSP

एक साल दो बाहर निष्कासन, इस नेता की बसपा में फिर से वापसी, मिली यह जिम्मेदारी

Sat, 27 Jul 2019 01:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Jul 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
Former District President Dr Bharatendu Arun return to BSP
बसपा नेता डॉ भारतेंदु अरुण - फोटो : अमर उजाला
आगरा में इस साल दो बार निष्कासन झेल चुके पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंदु अरुण की बसपा में फिर से वापसी हुई है। शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर आगरा-अलीगढ़-बरेली जोन इंचार्ज मुनकाद अली, सूरज सिंह जाटव, विजेंद्र विक्रम सिंह और संघप्रिय गौतम ने डॉ. भारतेंदु अरुण को पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संतोष आनंद ने बताया कि भारतेंदु अरुण को विक्रम सिंह के साथ जिला प्रभारी बनाया गया है। वो पूर्व में निष्कासन से पहले मंडल जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। बीते माह ही बसपा ने पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन और उनके पूर्व एमएलसी पुत्र वीरू सुमन को पार्टी में शामिल किया है।
विज्ञापन


सोनी, गुड्डू के कारण कई नेताओं ने छोड़ी थी बसपा

बसपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोज सोनी और श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के साथ अनबन होने के कारण कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। इनमें पूर्व में प्रत्याशी रहे कुंवरचंद वकील भी थे। बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले पांच पदाधिकारी पार्टी छोड़कर खुद चले गए। चार पूर्व विधायकों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पाला बदल लिया था। इन सभी की अब घर वापसी की कवायद चल रही है। तीन पूर्व विधायकों से घर वापसी के लिए संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed