{"_id":"5d3c057c8ebc3e6cd878229d","slug":"former-district-president-dr-bharatendu-arun-return-to-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल दो बाहर निष्कासन, इस नेता की बसपा में फिर से वापसी, मिली यह जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल दो बाहर निष्कासन, इस नेता की बसपा में फिर से वापसी, मिली यह जिम्मेदारी
Sat, 27 Jul 2019 01:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता डॉ भारतेंदु अरुण
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में इस साल दो बार निष्कासन झेल चुके पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंदु अरुण की बसपा में फिर से वापसी हुई है। शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर आगरा-अलीगढ़-बरेली जोन इंचार्ज मुनकाद अली, सूरज सिंह जाटव, विजेंद्र विक्रम सिंह और संघप्रिय गौतम ने डॉ. भारतेंदु अरुण को पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
जिलाध्यक्ष संतोष आनंद ने बताया कि भारतेंदु अरुण को विक्रम सिंह के साथ जिला प्रभारी बनाया गया है। वो पूर्व में निष्कासन से पहले मंडल जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। बीते माह ही बसपा ने पूर्व मंत्री नारायन सिंह सुमन और उनके पूर्व एमएलसी पुत्र वीरू सुमन को पार्टी में शामिल किया है।
सोनी, गुड्डू के कारण कई नेताओं ने छोड़ी थी बसपा
बसपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोज सोनी और श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के साथ अनबन होने के कारण कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी। इनमें पूर्व में प्रत्याशी रहे कुंवरचंद वकील भी थे। बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले पांच पदाधिकारी पार्टी छोड़कर खुद चले गए। चार पूर्व विधायकों ने लोकसभा चुनाव के दौरान पाला बदल लिया था। इन सभी की अब घर वापसी की कवायद चल रही है। तीन पूर्व विधायकों से घर वापसी के लिए संपर्क साधा गया है।