{"_id":"62f87bfa7863ca5f540215aa","slug":"former-deputy-cm-said-bihars-political-experiment-to-meet-same-fate-as-that-of-chacha-bhatija-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बिहार की नई सरकार पर दिनेश शर्मा बोले- यूपी के 'चाचा-भतीजा' जैसा ही होगा ये राजनीतिक प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बिहार की नई सरकार पर दिनेश शर्मा बोले- यूपी के 'चाचा-भतीजा' जैसा ही होगा ये राजनीतिक प्रयोग
Sun, 14 Aug 2022 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
पीटीआई, मथुरा
पीटीआई, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:07 AM IST
सार
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'राजनीतिक वनवास' की उलटी गिनती शुरू हो गई है और यह अगले लोकसभा चुनाव में पूरी होगी।'
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बीजेपी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार तो बना ली, लेकिन अचानक हुए सत्ता परिवर्तन ने कई राज्यों की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस सत्ता परिवर्तन को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि ये राजनीतिक प्रयोग यूपी में हुए 'चाचा भतीजा' और 'बुआ भतीजा' जैसा ही होगा।
बिहार में सियासी बवाल जारी है। नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़कर आरजेडी के साथ बिहार में सरकार बना ली है। ऐसे में जहां नीतीश एक बार फिर सीएम की कुर्सी पर बैठे तो वहीं लालू के लाल तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम का पद मिला। इसे लेकर यूपी में भी हलचल मची हुई है। मथुरा आए पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'राजनीतिक वनवास' की उलटी गिनती शुरू हो गई है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बिहार उत्तर प्रदेश में असफल 'चाचा भतीजा' और 'बुआ भतीजा' साझेदारी की पुनरावृत्ति का गवाह बनेगा। दरसल उनका इशारा यूपी विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और 2019 के लोकसभा चुनावों में बसपा की मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के असफल गठबंधन की ओर था।