फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   forgery of the doctors was again proved by the raids of the health department

Agra News: गोरखपुर में डॉक्टर, यहां झोलाछाप कर रहे इलाज; जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 27 Jun 2023 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 09:43 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के छापे में दोनों सील की गईं लैब के डॉक्टर आगरा के बाहर के मिले। हैरानी की बात ये है कि उनकी जगह झोलाछाप जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
 

विज्ञापन
forgery of the doctors was again proved by the raids of the health department
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग के छापे से डॉक्टरों का फर्जीवाड़ा फिर साबित हो गया। डॉक्टर के नाम पर झोलाछाप इलाज कर रहे हैं। टीम को लैब और अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया जांच में एक डॉक्टर गोरखपुर का तो दूसरा बुलंदशहर का मिला।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि न्यू एक्सीलेंट पैथोलॉजी लैब में डॉ. सबीना के सेवाएं देने की बात संचालक ने बताईं, वह गोरखपुर की बताई गई हैं। गोरखपुर से आगरा में कैसे सेवाएं देने आती हैं, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता पाई हैं। उनकी अनुपस्थिति में संचालक भी कोई जवाब नहीं दे पाया। ओम शांति पैथोलॉजी लैब डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय की बताई गई है। ये बुलंदशहर में रहते हैं, ऐसी जानकारी स्टाफ से मिली है। 
विज्ञापन


प्रतिष्ठा हॉस्पिटल में ऑपरेशन-इलाज कौन डॉक्टर कर रहे हैं, ये भी नहीं पता चल सका है। इन सभी के पंजीकरण और पैनल के रिकाॅर्ड जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed