फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   forest department team combing area day and night After leopard sighted on Aravalli hills in Agra

UP News: इस जिले में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन कर्मी दिनरात कर रहे कॉम्बिंग; अकेले न निकलने की सलाह

Sat, 07 Sep 2024 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 11:04 PM IST
सार

आगरा में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत का माहौल है। वन कर्मी दिनरात कॉम्बिंग कर रहे हैं। वहीं लोगों को अकेले न निकलने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
forest department team combing area day and night After leopard sighted on Aravalli hills in Agra
जगनेर के बरगवां खुर्द में ग्रामीणों के साथ कॉम्बिंग करते वनकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जगनेर के बरगवां खुर्द में पहाड़ी पर तेंदुआ दिखने के बाद से वन विभाग की टीम दिन-रात कॉम्बिंग कर रही है। रात में ग्रामीणों को अकेले न जाने से बचने की सलाह भी दी। तेंदुआ दिखने के बाद से लोगों में भय का माहौल है। 

विज्ञापन


दो दिन पूर्व पहाड़ी पर तेंदुआ नजर आया था। तेंदुए से गांव में डर का माहौल है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद से वन विभाग और पुलिस ने रात में कॉम्बिंग कर रहा है। वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश भी कर रही है। 

विज्ञापन

बताया कि बरगवां खुर्द की सीमा राजस्थान से लगती है। यहीं अरावली की पहाड़ियां हैं, जहां तेंदुओं का प्राकृतिक रहवास है। इस कारण राजस्थान सीमा से सटे गांव बरगवां खुर्द, रिछोहा, नगला छीतर, खौरपुरा, तुर्कपुरा, भौपुर, थंसेरा गंगापुर आदि में दहशत है।
 

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने बताया कि जिन गांव वालों ने तेंदुए को देखा, उनसे बात की गई है। तेंदुए के पदचिह्न अब तक गांव में नहीं मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तेंदुआ राजस्थान में अपने प्राकृतिक आवास में ही है। वह आबादी की ओर नहीं आया है। गांव में जगह जगह विभागीय अधिकारियों के नंबर चस्पा करवा दिए हैं, जिससे आपातकाल में ग्रामीण संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed