फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   forest department recommendation for the road of Gudha village in agra

अमर उजाला असर: गुढ़ा गांव की सड़क के लिए संस्त़ुति, विकास विभाग की टीम ने किया मौका मुआयना

Tue, 18 Jan 2022 01:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jan 2022 01:07 PM IST
सार

बीहड़ में बसे गुढ़ा गांव के लिए चार किमी की सड़क न बनने का दर्द अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इसका संज्ञान लिया।

विज्ञापन
forest department recommendation for the road of Gudha village in agra
सीएचसी में भर्ती गुड्डी देवी (11 जनवरी की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के बाह क्षेत्र में चंबल के बीहड़ में बसे गुढ़ा गांव के लिए सड़क बनाने के लिए वन विभाग ने संस्तुति कर दी है। सोमवार को वन विभाग के साथ विकास विभाग की टीमों ने सड़क के लिए मुआयना किया। रेंजर ने बताया कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन


गुढ़ा गांव जाने के लिए चार किलोमीटर बीहड़ में चलना पड़ता है। यहां अब तक सड़क नहीं बन सकी है। बारिश के दिनों में तो लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। 11 जनवरी को बारिश के बाद कच्चे रास्ते में हुई कीचड़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- अमर उजाला बना बीहड़ के गांवों की आवाज: यूपी के मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान, सड़क बनने की जगी उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉली में गुड्डी देवी का प्रसव होने से उसकी जान खतरे में पड़ गई थी। गांव की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संज्ञान में लिया है। उनके दखल पर ही इन टीमों ने पहुंचकर सड़क का मुआयना किया था।

शासन को भेजी रिपोर्ट 
बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि वन विभाग ने सड़क निर्माण की संस्तुति कर डीएफओ के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेज दी है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। 

विकास विभाग के एडीओ पंचायत नरेश सिंघल, एडीओ ज्ञानदीप शर्मा, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अवर अभियंता नरोत्तम सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने पैमाइश का काम पूरा कर लिया है। अनुमति मिलने के बाद गांव की सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed