{"_id":"65e28c174dc7a9fa2f0f1caa","slug":"forensic-team-collected-evidence-in-student-s-suicide-case-mahapanchayat-will-be-in-favor-of-the-accused-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: छात्रा की खुदकुशी मामले में फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी के पक्ष में होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: छात्रा की खुदकुशी मामले में फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपी के पक्ष में होगी महापंचायत
Sat, 02 Mar 2024 07:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:46 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री की नाराजगी के बाद खंदौैली धानाध्यक्ष सहित इस मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। वहीं दूसरी ओर आरोपी के पक्ष में महापंचायत का एलान किया गया है।
विज्ञापन
थाना खंदौली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली में पुलिस भर्ती की परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के छेड़खानी से तंग आकर खुदकुशी करने के मामले में फॉरेसिंक टीम ने घटना के 13 दिन बाद साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार को टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद से दो पक्षों के बीच तनाव के हालात हैं। आरोपी के समर्थन में एक पक्ष ने 10 मार्च को महापंचायत करने का एलान किया है।
कस्बे के एक गांव में बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजन ने पड़ोस के युवक व उसके परिजन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। छेड़खानी से तंग आकर जान देने की बात कही थी। पुलिस ने गंभीरता नहीं बरती। आरोपी खुलेआम घूमते रहे। पीड़ित पक्ष के समर्थन में एक पक्ष के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध किया।
पिछले दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिजन ने पुलिस की लापरवाही की शिकायत की थी। इस पर मंत्री ने डीसीपी को अवगत कराया तो तत्कालीन इंस्पेक्टर, दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। आरोपी कलुआ की गिरफ्तारी की गई थी। इस घटनाक्रम के बाद से ही कस्बे में दोनों पक्षों में तनाव है। एक पक्ष के लोगों ने 10 मार्च को महापंचायत करने का एलान किया है। उनका आरोप है कि पीड़ित पक्ष के लोग घटना को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि मामला अलग है।