{"_id":"65fa6be51125bf3b0a01f15a","slug":"foreign-tourists-waved-banners-at-taj-mahal-in-agra-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: विदेशी पर्यटकों ने ताज की सुरक्षा पर लगाई सेंध, किया ऐसा कारनामा; फोटो भी खींची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: विदेशी पर्यटकों ने ताज की सुरक्षा पर लगाई सेंध, किया ऐसा कारनामा; फोटो भी खींची
Wed, 20 Mar 2024 10:26 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:26 AM IST
सार
विदेशी पर्यटकों ने ताज की सुरक्षा व्यवस्था पर सेंध लगा दी। उन्होंने ताज के सामने फ्रेंच भाषा पर लिखा एक बैनर लहराया। इसकी फोटो भी खींची।
विज्ञापन
ताजमहल के सामने बैनर लहराने का वायरल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को ताजमहल में विदेशी पर्यटकों का एक बैनर लहराने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। दो विदेशी ताजमहल में सेंट्रल टैंक के पास फ्रेंच भाषा मे लिखे बैनर को लहराते हुए दिख रहे हैं। फोटो में दावा किया गया है कि बैनर लहराने का मामला मंगलवार शाम का है।
विज्ञापन
इसका फोटो पर्यटक ने खींचा है। इसमें विदेशी महिला व पर्यटक और दूसरे फोटो में महिला पर्यटक ताजमहल के आगे बैनर हाथ में लेकर पोज दे रही है। बैनर में फ्रेंच भाषा में हियर इट इज एन लिखा हुआ है। इस फोटो के वायरल होने के बाद सीआईएसएफ की सुरक्षा और जांच पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि पहले भी कई बार ताज में बैनर, पोस्टर लहराने के मामले आये हैं। इस मामले में अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि बैनर लहराए जाने के मामले में सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन