फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   foreign lady create ruckus in Vrindavan Post office

वृंदावन के डाकघर में विदेशी महिला ने किया हंगामा, डाक सहायक के साथ मारपीट

Mon, 11 Mar 2019 04:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
foreign lady create ruckus in Vrindavan Post office
आरोपी विदेशी महिला

वृंदावन में जर्मन से आए पार्सल को लेने डाकघर गई विदेशी महिला ने पार्सल पर बकाया राशि मांगने पर डाक सहायक को थप्पड़ जड़ दिया और बिना शुल्क दिए पार्सल लेकर भागने लगी। डाक कर्मियों ने उसे पकड़कर वहीं बैठा लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एलआईयू टीम ने पूछताछ कर महिला को वैरीफाई करने के बाद छोड़ दिया।

विज्ञापन


गौरा नगर के मोनी बाबा की बगीची निवासी विदेशी महिला नवलकिशोरी पिछले काफी समय से वृंदावन में रह रही हैं। सोमवार सुबह वह जर्मन से आए अपने पार्सल को लेने डाकघर पहुंची तो डाक सहायक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने उससे पोस्टेज की बकाया धनराशि 3046 रुपये का भुगतान कर रसीद लेकर पार्सल देने की बात कही। 
विज्ञापन


इस पर गुस्साई महिला ने पार्सल छीन लिया और भागने लगी। बाद में कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि गुस्साई महिला ने डाक सहायक को थप्पड़ जड़ दिया और उसके साथ मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एलआईयू की टीम ने महिला के कागजातों की जांच कर उसे वैरीफाई कर हिदायत देते हुए छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed