फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forbidden to talk to his girlfriend,A young man climbed a 40-foot tower.

Agra News: प्रेमिका से बात करने के लिए मना किया तो 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

Thu, 12 Mar 2026 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Forbidden to talk to his girlfriend,A young man climbed a 40-foot tower.
आगरा। टूंडला क्षेत्र का युवक प्रेमिका से बात करते पकड़े जाने पर बुधवार सुबह पत्नी से झगड़कर घर से निकल आया। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित शाहदरा चुंगी में एक मकान की छत पर लगे 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। वह जान देने की बात कहने लगा। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंचकर उसके परिजन को बुलाया। यह ड्रामा 6 घंटे तक चलता रहा। बाद में वह परिजन के समझाने पर उतरा। घरवाले उसे समझाकर उसे ले गए।
विज्ञापन

शाहदरा निवासी प्रदीप कुमार के मकान की छत पर मोबाइल फोन का टावर लगा है। इसकी ऊंचाई 40 फीट है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे थाना टूंडला क्षेत्र का युवक टावर पर चढ़ गया। लोगों को नजर आने के बाद वहां भीड़ लग गई। लोगों ने उसे उतरने के लिए कहा। मगर वह प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन

धमकी दी कि उसे जबरन उतारने की कोशिश की तो वह कूद जाएगा। इस पर लोगों ने डायल 112 पर काल किया। कुछ देर बाद ही पुलिस आ गई। युवक को नीचे उतरने के लिए कहा। मगर वह माना नहीं। उसके पास मोबाइल फोन भी था। पुलिस ने उससे कहा कि वह घरवालों को बुला ले। तब वे प्रेमिका को बुला देंगे। उसने काल करके परिजन को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि युवक शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। उसके प्रेम संबंध पूर्व में एक युवती से थे। वह दिल्ली में रहती है। उसके भी दो बच्चे हैं। कई दिन से वह पूर्व प्रेमिका से बात कर रहा था। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को हो गई। इस पर दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे। पत्नी से कहकर आया था कि वह अब प्रेमिका के साथ ही रहेगा। मगर परिजन के समझाने पर टावर से उतर आया। किसी तरह समझाकर परिजन उसे घर ले गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed