फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For the first time in five years, 21 thousand old age pension beneficiaries increased.

Agra News: वृद्धावस्था पेंशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, एक साल में 21 हजार नए लाभार्थी जुड़े

Fri, 26 Dec 2025 09:12 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 09:12 AM IST
सार

वर्ष 2025 बुजुर्गों के लिए बेहद खास रहा। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की सूची में 21 हजार नए वृद्धजन शामिल हुए। 
 

विज्ञापन
For the first time in five years, 21 thousand old age pension beneficiaries increased.
वृद्धा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : i STOCK

विस्तार

आगरा के बुजुर्गों के लिए यह साल बेहतर रहा। पिछले पांच साल में पहली बार एक साल के अंदर वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की संख्या 21 हजार तक बढ़ गई। पूर्व में दो से तीन हजार लाभार्थियों की संख्या सालाना बढ़ती थी। इस बार एक ही साल में 21 हजार नए बुजुर्ग पेंशन लेंगे।
विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में पहले से आवेदन प्रक्रिया आसान हुई है। इसके अलावा जनपद में जागरूक अभियान चलाए गए। फैमिली कार्ड बनने से सीधा बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिला है। कार्यालय पर आने वाले बुजुर्गों की समस्या का निर्धारित समय पर समाधान करने से इजाफा हुआ है। जनपद में वर्ष 2021-22 में 61124 बुजुर्गों को पेंशन मिल रही थी। वर्ष 2025-26 में अभी तक नए लाभार्थियों के जुड़ने से यह संख्या 94404 पहुंच गई है।
विज्ञापन


पांच साल में प्रगति
2021-22 - 61124
2022-23 - 63939
2023-24 - 63477
2024-25 - 73235
2025-26 - 94404
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed