{"_id":"640cc11cdafdb096520b1813","slug":"for-protesting-molestation-in-agra-he-entered-house-and-was-beaten-up-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा, कपड़े फाड़े, 13 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा, कपड़े फाड़े, 13 के खिलाफ मुकदमा
Sat, 11 Mar 2023 11:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:29 PM IST
सार
आगरा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर दबंगों ने हमला बोल दिया। परिजन बचाने आए तो दबंगों ने उनके भी पीटा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवकों ने महिला के घर में घुसकर मारपीट की। बचाने आए परिजन को भी पीटा। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी तरह कमला नगर में छेड़छाड़ से मना करने पर घर में घुसकर मारपीट की गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। थाने में तहरीर दी गई है।
मामला ताजगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम को करीब पांच बजे वह प्लाट से घर जा रही थी। रास्ते में घर के पास रघुवीर, रामनिवास, जगदीश, अनिल, महेश, योगेश, नशे की हालत में खड़े थे। वहां से निकलने के दौरान ये लोग गाली देने लगे। ऐतराज जताते हुए वह अपने घर चली आई। आरोपी पीछे से घर के अंदर आ गए। छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर जेठानी व देवरानी आ गईं। उनके साथ भी मारपीट करते हुए उनके भी कपड़े फाड़ दिए।

धारदार हथियार और लाठी-डंडे से बोल दिया हमला
परिवार के अन्य लोगों के आने पर आरोपियों के अन्य लोग भी धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर आ गए। मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमले में घायल हुए परिवार के तीन लोगों ही हालत नाजुक बनी है। थाने का प्रभार देख रहे राजकुमार का कहना है कि मामला मारपीट का है। तहरीर के आधार पर 13 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन