फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   For old pension, the boundaries of factions will have to be broken: Vijay Kumar

पुरानी पेंशन के लिए गुटों की सीमाओं को तोडना होगा: विजय कुमार

Sun, 26 Sep 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
For old pension, the boundaries of factions will have to be broken: Vijay Kumar
मैनपुरी। रविवार को ऑल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) आगरा मंडल की वर्चुअल समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेंशन बहाली के लिए लोगों को संगठन एवं गुटों की सीमाओं को तोड़ना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों की सबसे बड़ी समस्या पेंशन और निजीकरण की है। आज जिस तरह से रेलवे, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग का निजीकरण किया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कोरोना महामारी के दौर में इन्हीं विभागों के कर्मचारियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर सेवाएं दी और देश को संकट से बाहर निकाला। उन्होंने निजीकरण को मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के खिलाफ पूंजीपतियों की साजिश बताया। कहा कि सभी को एकजुट होकर निजीकरण का विरोध करना होगा। पुरानी पेंशन की लड़ाई में भी संगठित होकर सरकार को अपनी ताकत दिखानी होगी।
विज्ञापन

बैठक में अटेवा मैनपुरी की ओर से जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री शशिकांत दीक्षित, जिला सहसंयोजक सुनील कुमार सिंह, कुरावली ब्लॉक से शिवशंकर सिंह, बेवर ब्लॉक अध्यक्ष विपिन दुबे ने प्रतिभाग किया। संचालन आगरा मण्डल के पर्यवेक्षक एंव प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशाराम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed