फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   for lane road

फोरलेन- फिर की गई निशानदेही, जेसीबी चली तो उठे विरोध के स्वर

Thu, 07 Jan 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
for lane road
कासगंज में फोरलेन के लिए अतिक्रमण हटाने के दौरान घर में तोड़फोड़ होने पर टीवी लेकर बाहर निकलतीं म - फोटो : KASGANJ
कासगंज। आबादी के बीच शहर में चल रहे फोरलेन के काम का एक बार फिर से विरोध हुआ है। बस स्टैंड के समीप सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने का काम तेज किया गया है। इधर वन विभाग कार्यालय के समीप फिर से निशानदेही शुरू की गई तो यहां दुकानदारों और भवन स्वामियों ने विरोध के स्वर मुखर कर दिए। इधर कई भवनों पर जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण ढहा दिए। विरोध को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग के अफसर मौके पर पहुंचे और लोगों को निष्पक्ष और नियमानुसार निशानदेही एवं अतिक्रमण हटाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कासगंज-एटा के बीच मुख्यालय से मुख्यालय को जोड़ने की योजना के तहत बनाए जा रही फोरलेन सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है। शहर की आबादी में फोरलेन का निर्माण तेजी के साथ कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बस स्टैंड से बिलराम गेट के बीच जेसीबी चलाकर अतिक्रमण ढहाए गए और फोरलेन सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ाया गया। ऐसे में कुछ दुकानदारों ने विरोध भी शुरू कर दिया। दुकानदारों का आरोप था कि लोक निर्माण विभाग द्वारा फिर से निशानदेही कराई जा रही है। पूर्व में जो निशानदेही हुई थी उसके अनुसार दुकानें तोड़ लीं। विरोध की जानकारी होते ही एसडीएम ललित कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने दुकानदारों से बातचीत की। भरोसा दिया कि नियमविरुद्ध निशानदेही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed