{"_id":"628fe07e801a462e33419a68","slug":"for-feeling-of-happiness-it-is-necessary-to-experience-sorrow-prof-om-prakash-agra-news-agr534861012","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख की अनुभूति के लिए दुख का अनुभव होना जरूरीः प्रो. ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख की अनुभूति के लिए दुख का अनुभव होना जरूरीः प्रो. ओमप्रकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में बृहस्पतिवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. ओमप्रकाश राय ने व्याख्यान दिया। उन्होंने करियर में सफलता के लिए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि जीवन बहुत कठिन है, इसे व्यतीत करने के लिए हमारे पास दो विकल्प हैं। एक यह कि हम जीवन के बहुमूल्य समय को नष्ट कर दें, दूसरा भावी सुख का भोग करने के लिए वर्तमान में कष्ट का अनुभव करना सीख लें। सुख की अनुभूति के लिए दुख का अनुभव होना जरूरी है।
प्रो. राय ने कहा कि निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी है। एक असफल प्रयास आपको सफलता के एक कदम पास लेकर आता है। सफलता प्राप्त करने का कोई छोटा रास्ता नहीं होता। सोना भी तभी चमकता है जब वह निरंतर आग में तपता है। कोशिश करनी चाहिए कि आचरण और व्यवहार सदैव सकारात्मक रहे। सफल लोगों की संगत हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, साथ ही जीवन में आपको सहज बनाती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वाति माथुर ने किया। डॉ. अतुल माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. आलोक सक्सेना, डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. श्वेता चौधरी की उपस्थिति रही।