फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food safety officers filled milk samples for testing

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के लिए भरे दूध के नमूने

Tue, 26 Oct 2021 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Food safety officers filled milk samples for testing
शहर में डेयरी की दुकान पर नमूना लेते खाद्य सुरक्षाधिकारी। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को टीम ने अभियान चलाकर दूध के दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। तीन विक्रेता बिना लाइसेंस के ही खाद्य पदार्थ की बिक्री करते हुए पाए गए। इनके विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में विभागीय टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। सबसे पहले टीम शहर के किशनी रोड स्थित वीआरएस डेयरी पर पहुंची। यहां से टीम ने दूध के दो नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे। इसके बाद टीम ने मां वैष्णो डेयरी करहल और ओम कृष्णा डेयरी करहल का भी निरीक्षण किया। तीनों ही विक्रेता बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थों की बिक्री करते हुए पाए गए। इस पर उनके विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम ने सभी विक्रेताओं को दिवाली पर रंगीन मिठाइयां न बनाने, सभी मिठाइयों पर निर्माण तिथि और प्रयोग तिथि जरूर लिखें। साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, एसबी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed