{"_id":"5daa03a48ebc3e01451c2ebd","slug":"food-product-mainpuri-mainpuri-news-agr4113175144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने बर्फी के तीन नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने बर्फी के तीन नमूने भरे
विज्ञापन
ज्योंति रोड पर एक दुकान से सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने भी मिलावट के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को टीम ने शहर के साथ-साथ औंछा और घिरोर में भी दुकानों पर चेकिंग की। टीम ने तीन बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
अभिहित अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान चलाया। सबसे पहले टीम ने ज्योंती रोड स्थित मिठाई की दुकानों पर चेकिंग की। इस दौरान संदेह के आधार पर ज्योती स्वीट हाउस से बर्फी, नितिन मिष्ठान भंडार और बालाजी मिष्ठान भंडार से नारियल की रंगीन बर्फी का एक-एक नमूना लिया गया।
टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के साथ ही दूषित मिठाइयों की बिक्री न करने की हिदायत दी। टीम ने औंछा और घिरोर में निरीक्षण के दौरान 14 किलो दूषित बर्फी, 18 किलो रसगुल्ला, छह किलो बालूशाही और पांच किलो गुजिया नष्ट कराई। दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा दूषित मिठाइयां मिली तो कार्रवाई होगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह, डीके वर्मा और सुघर सिंह शामिल रहे।