फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food poisoning victims are being treated for the second day as well

Agra News: फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों का दूसरे दिन भी चल रहा इलाज

Fri, 19 May 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Food poisoning victims are being treated for the second day as well
कासगंज। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए एक ही परिवार के तीन लोगों का इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। चिकित्सकों ने पीड़ितों की हालत में सुधार होने पर उन्हें शुक्रवार को खिचड़ी भी खिलाई। चिकित्सकों का कहना है कि अभी एक दिन चिकित्सा और दवाओं की जरूरत है। क्योंकि लगातार उल्टी दस्त होने के कारण पीड़ितों के शरीर में काफी कमजोरी है।फूड प्वाइजनिंग का शिकार गया प्रसाद (45) निवासी महदवा का परिवार हुआ। बताया गया कि मंगलवार की रात्रि को घी के पराठे बनाए गए थे और आलू की रसेदार सब्जी। यह भोजन गया प्रसाद, उनकी पत्नी पुष्पा देवी (40), बेटी करिश्मा(13), बेटा नंदकिशोर (8) ने खाया। खाना खाकर सभी सो गए, लेकिन सभी को अपच की शिकायत होने बाद सभी को उल्टी दस्त होने लगे। गांव के ही एक ग्रामीण चिकित्सक से परिजनों ने दवाई ली, लेकिन आराम नहीं मिला और उल्टी दस्त का सिलसिला चलता रहा। बृहस्पतिवार की सुबह बालिका करिश्मा की हालत काफी बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। अब इमरजेंसी वार्ड में अन्य का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed