फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food Plaza started after three years at Agra Cantt Railway Station

Food Plaza: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा शुरू, ऑनलाइन बुकिंग कराने पर ट्रेन में मिलेगा भोजन

Mon, 05 Sep 2022 10:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 10:34 PM IST
सार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तीन साल से बंद फूड प्लाजा फिर से शुरू हो गया है। सोमवार को डीआरएम ने इसका उद्घाटन किया। यात्री अब ट्रेन में सफर के दौरान ऑनलाइन भोजन का ऑर्डर दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Food Plaza started after three years at Agra Cantt Railway Station
डीआरएम ने किया फूड प्लाजा का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तीन साल के बाद यात्रियों को फूड प्लाजा की सुविधा मिली है। यहां उन्हें स्वादिष्ट और मनपसंद खानपान मिल सकेगा। ट्रेनों में यात्रा कर रहे लोग भी ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही ऑर्डर सीट तक पहुंच जाएगा। सोमवार को फूड प्लाजा का उद्घाटन किया गया। 

विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तीन साल पहले रेल ढाबा संचालित हुआ था। बाद में घाटा होने के कारण बंद करना पड़ा। इसके बाद कोरोना संक्रमण शुरू हो गया था। अब भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने सोमवार को फूड प्लाजा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने इसका उद्घाटन किया। भोजनालय में डाइनिंग हॉल बनाया गया है, जिससे यहां आने वाले यात्री सुकून से बैठकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकें। यात्रियों को ताजा व्यंजन फोन कॉल के जरिए भी आईआरसीटीसी ट्रेनों में उपलब्ध कराएगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इसकी प्रारंभिक तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed