{"_id":"5e9efe3e258c4e00052f11df","slug":"food-distributed-by-the-garbage-pickup-in-the-lockdown-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: संकट की घड़ी में शर्मनाक तस्वीर, कचरा उठाने वाली गाड़ी से बांटा गया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: संकट की घड़ी में शर्मनाक तस्वीर, कचरा उठाने वाली गाड़ी से बांटा गया भोजन
Wed, 22 Apr 2020 12:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
कचरा उठाने वाली गाड़ी से बांटा गया भोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरा देश लॉकडाउन है। संकट की इस घड़ी में कोई भूखा न रहे, इसके लिए प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को खाद्य पदार्थ और भोजन बांटा जा रहा है। इस बीच मथुरा जनपद में शर्मनाक मामला सामने आया है।
जिले की नगर पंचायत छाता में कचरा उठाने वाली गाड़ी को भोजन वितरण में लगा दिया गया। भोजन वितरण के दौरान लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
मंगलवार को कचरा उठाने वाली गाड़ी भोजन लेकर एसडीएम कार्यालय पर पहुंची तो लोग आश्चर्य में पड़ गए। पहले तो लोग खाने लेने से झिझके, लेकिन उनको बताया गया कि गाड़ी नई है इससे कभी कूड़ा नहीं उठाया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- नई गाड़ी है
इस जानकारी पर लोगों ने खाना ले लिया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बॉबी ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से जरूरतमंदों को भोजन बांटने के लिए मांग आई थी।
उस समय कोई वाहन नहीं था। कूड़ा उठाने वाली नई गाड़ियां खड़ी हुई थीं, जिनमें से एक गाड़ी में भोजन रखवाकर भेज दिया। गाड़ी पूरी तरह साफ है। उसे सैनिटाइज भी किया गया था। फिलहाल इस वीडियो को लोग सोशल वीडियो में खूब शेयर कर रहे हैं।