फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Food department made license by setting up camp

Agra News: शिविर लगाकर खाद्य विभाग ने बनाए लाइसेंस

Mon, 20 Mar 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Food department made license by setting up camp
बेवर।
विज्ञापन

बस स्टैंड परिसर में सोमवार को खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग ने पंजीकरण शिविर लगाकर छोटे दुकानदारों सहित अन्य दुकानदारों का पंजीकरण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


बेवर बस स्टैंड पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल के नेतृत्व में विशेष शिविर लगाया गया। इसमें छोटे, रेहड़ी, ठेली वाले सैकड़ों दुकानदारों के खाद्य पदार्थ बिक्री करने के लिए पंजीकरण किए गए। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक डॉक्टर राजीव यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने यह सुविधा छोटे दुकानदारों को आसानी से पंजीकरण कराने के लिए कराईं है। शिविर में चाट पकौड़ी, जूस, पेठा, नमकीन, मिठाई, फल सब्जी, बिरियानी, लस्सी व गन्ने का जूस की बिक्री करने वाले दुकानदारों के मौके पर ही औपचारिकताएं पूरी करके पंजीकरण किए गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, सनोज कुमार, जयदीप मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed