फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   food adulteration, case booked against six traders

मिलावट करने वाले छह विक्रेताओं के खिलाफ दायर किया वाद

Thu, 23 Dec 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
food adulteration, case booked against six traders
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जांच के लिए भेजे गए छह खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हो गए थे। इस पर विभाग ने शासन से विक्रेताओं पर वाद दायर करने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद एसीजेएम न्यायालय में वाद दायर किए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व में चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कुछ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। जांच रिपोर्ट में छह नमूने फेल हो गए। इसमें कुरावली के फर्दखाना निवासी नंदकिशोर की दुकान से लिए गया पूजा का घी, बेवर निवासी आमिर की दुकान से लिया गया बेसन, बेवर निवासी प्रदीप कुमार की दुकान से लिया गया सरसों के तेल, मोहल्ला अग्रवाल निवासी मनोज गुप्ता की दुकान से लिया गया नमकीन, इलाहबांस निवासी प्रशांत की दुकान से लिया गया मिश्रित तेल का नमूना और करहल निवासी संजीव जैन की दुकान से लिया गया नमकीन का नमूना फेल हो गया था। पूजा के घी में दूसरे घी की मिलावट के साथ ही बेसन और सरसों के तेल में रंग की मिलावट थी। वहीं, नमकीन में रंग के साथ ही मिथ्याछाप और मिश्रित तेल में रंग की मिलावट की गई थी।
विज्ञापन

नमूने फेल होने पर विक्रेताओं को नोटिस जारी करते हुए विभाग की ओर से शासन को मुकदमा दायर करने की अनुमति के लिए पत्रावली भेजी गई थी। अनुमति मिलने के बाद सभी छह विक्रेताओं के विरुद्ध एसीजेएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है। यहां सुनवाई के बाद ही निर्णय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से अनुमति मिलने के बाद छह विक्रेताओं के विरुद्ध एसीजेएम न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है। पूर्व में आई जांच रिपोर्ट में ये नमूने फेल पाए गए थे।
- डॉ. टीआर रावत, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed