{"_id":"612fc4998ebc3e743c1e35b8","slug":"fogging-machines-found-in-the-workshop-dm-reprimanded-agra-news-agr5058795186","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप में मिली फॉगिंग मशीनें, डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप में मिली फॉगिंग मशीनें, डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
जलकल विभाग के निरीक्षण के दौरान एक्सईएन जलकल को फटकार लगाते डीएम चंद्र विजय सिंह
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एक ओर डेंगू के डंक से प्रतिदिन जिले में मौत हो रही हैं तो नगर निगम के अफसरों की लापरवाही नहीं थम रही है। डीएम ने बुधवार को नगर निगम के वर्कशॉप और जलकल विभाग का निरीक्षण किया तो वह यहां की व्यवस्थाएं देखकर दंग रह गए। वर्कशॉप में फॉगिंग मशीनें धूल फांक रही थी और पानी निकासी के लिए मौजूद 30 पंपिंग मशीनों में से मात्र आठ के चलने की जानकारी पर डीएम ने अधिकारियों की फटकार लगाई।
डीएम चंद्रविजय सिंह बुधवार सुबह करीब 11 बजे जलकल विभाग पहुंचे। उन्होंने जलकल विभाग के एक्सईएन तारकेश्वर पांडेय से पानी निकासी की पंपिंग मशीनों के बारे में जानकारी की। एक्सईएन द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर उन्होंने फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान गाड़ियां खड़ी मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
फॉगिंग मशीनों के बारे में जेडएसओ दलवीर सिंह और सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह से जानकारी कि तो उन्होंने बताया कि शहर में फॉगिंग के लिए 19 मशीनें है। इसमें से बुधवार सुबह चार मशीनों से फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। वहीं 15 मशीनें वर्कशॉप में है। मंगलवार को दस मशीनों से फॉगिंग कराई गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी मशनों से फॉगिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फॉगिंग मशीन में डाली जाने वाली दवा की होगी जांच
निरीक्षण के दौरान डीएम चंद्र विजय सिंह ने मच्छरों के मारने के लिए फॉगिंग मशीनों में प्रयोग की जाने वाली दवा को देखा। उन्होंने दवा की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच से पता चल सकेगा कि नगर निगम द्वारा प्रयुक्त दवा कारगर है कि नहीं। नगर निगम जिस दवा का प्रयोग कर रहा है उसके दाम 18 सौ रुपये लीटर है। हालांकि इससे अच्छी दवा के दाम 22 सौ रुपये लीटर है।
वर्कशॉप प्रभारी हटाए
डीएम के निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा भी निरीक्षण करने जलकल विभाग पहुंची। यहां उन्होंने कार्रवाई करते हुए वर्कशॉप प्रभारी अतुल पांडेय से चार्ज छीनकर उन्हें वर्कशॉप से हटा दिया गया। उनके स्थान पर अब वर्कशॉप का कार्य जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत को सौंपा गया है।