फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog took life Two friends gone for walk after having dinner crushed by car One died

कोहरे ने ली जान: खाना खाने के बाद टहलने निकले थे दो दोस्त, कार ने रौंदा; एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 08 Jan 2024 07:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 07:41 PM IST
सार

घने कोहरे में टहलने के लिए निकले दो दोस्तों को कार ने रौंद दिया। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

विज्ञापन
Fog took life Two friends gone for walk after having dinner crushed by car One died
demo pic

विस्तार

शिकोहाबाद में रात को खाना खाने के बाद साथी संग घूमकर घर लौट रहे दो लोगों को कार ने घने कोहरे में रौंद दिया। इस घटना में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव करनपुर एवं हाल निवासी मेहराबाद निवासी शंकर यादव उर्फ मनोज (46) रेलवे स्टेशन रोड पर शंकर इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान संचालित करते थे। उनके एक पुत्र सचिन व पुत्री सोनम हैं। वह रविवार रात नौ बजे करीब खाना खाने के बाद अपने साथी प्रवेश कुमार निवासी लेबर कॉलोनी के साथ घूमने के लिए निकले थे। वह स्टेशन रोड स्थित आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के मैदान में घूमने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह महाविद्यालय के मैदान से बाहर निकलकर स्टेशन रोड पर पहुंचे, तभी रेलवे स्टेशन की ओर से तेजगति से आ रहे कार ने दोनों को कोहरे के चलते जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों ही दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान शंकर ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथी प्रवेश की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नीलम देवी, मां केशर देवी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed