फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog may cause disruption in air travel in helicopter service between Bateshwar and Mathura

Agra: बटेश्वर से मथुरा के बीच सीएम ने हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत की, कोहरे से पड़ सकता हवाई सफर में खलल

Tue, 26 Dec 2023 02:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 02:11 PM IST
सार

सीएम योगी ने बटेश्वर से मथुरा के बीच हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत की। नए वर्ष में कोहरे के कारण हवाई सफर में खलल पड़ सकता है।

विज्ञापन
Fog may cause disruption in air travel in helicopter service between Bateshwar and Mathura
Agra: बटेश्वर से मथुरा के बीच सीएम ने हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में खराब मौसम और दृश्यता से हेलिकॉप्टर के हवाई सफर में खलल पड़ सकता है। सोमवार को कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। नए साल पर कोहरा बढ़ेगा। सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही हेलिकॉप्टर को उड़ना है, ऐसे में हवाई सफर का इंतजार लंबा हो सकता है।

विज्ञापन


सोमवार को बटेश्वर से आगरा व मथुरा के बीच हेलिकॉप्टर सेवा की औपचारिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री योगी ने बटन दबाकर उद्घाटन किया। इनर रिंग रोड स्थित एत्मादपुर मदरा में बने हेलिपोर्ट से हेलिकॉप्टर गोवर्धन के लिए उड़ान भरेंगे। सेवा का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। 
विज्ञापन


12 दिसंबर को मेसर्स राजस एयरोस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड के साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ में करार किया था। कंपनी को आगरा हेलिपोर्ट 30 साल के लिए लीज पर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर ये रहे मौजूद

मंच पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद राजकुमार चाहर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पक्षालिका सिंह, चौधरी बाबूलाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, छोटेलाल वर्मा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed