फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fog covered the district, drizzle increased winter

जिले में छाया रहा कोहरा, बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी

Mon, 06 Dec 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fog covered the district, drizzle increased winter
सड़क पर छाया कोहरा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सोमवार को सुबह जिले में कोहरा छाया रहा। वहीं बूंदाबांदी ने सर्दी और बढ़ा दी। दिन में भी कोहरा और बादल छाए रहने के कारण मौसम सर्द रहा। धूप न निकलने से दिन में भी लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। लोगों सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। अब तक बादल छाए रहने के चलते मौसम ठंडा हो रहा था। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया तो सर्दी और बढ़ गई। हर तरफ धुंध की चादर ही नजर आ रही थी। वहीं दूसरी ओर आसमान में बादल छाए रहने के चलते धूप भी नहीं निकली।
विज्ञापन

शहर समेत कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे सर्दी और बढ़ गई। धूप नहीं निकली तो सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान जहां 23 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में जहां सर्दी से लोगों को हल्की राहत मिली तो वहीं शाम को फिर मौसम ठंडा हो गया। सर्दी से बचने के लिए लोग कई जगह अलाव का सहारा लिए नजर आए। वहीं लोग सड़कों पर गर्म कपड़ों के सहारे सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के लिए सर्दी का मौसम भले ही परेशानी का कारण बना हुआ है। लेकिन फसलों के लिहाज से ये मौसम बेहतर है। गेहूं की फसल के कोहरा होना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि जब तक सर्दी नहीं बढ़ेगी तब तक गेहूं की फसल का विकास नहीं हो सकेगा। बारिश से सरसों की फसल को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed