{"_id":"926fa0b306ee8c830f8157b4c099403b","slug":"flying-found-setting-in-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेटिंग वाले परीक्षार्थियों की ‘व्यवस्था’ अलग कक्ष में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेटिंग वाले परीक्षार्थियों की ‘व्यवस्था’ अलग कक्ष में
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Mar 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट गणित द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में भी शनिवार को कई केंद्रों पर गड़बड़ियां पकड़ी गईं। चार सेंटर पर सामूहिक नकल की स्थिति मिली। कापियों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। वहीं एक केंद्र में ‘सेटिंग वाले परीक्षार्थियों’ को अलग कक्ष में बैठाकर परीक्षा कराने का मामला पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक को हटाया जाएगा।
डीआईओएस दिनेश कुमार को सूचना मिली थी कि पीडी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती विहार, सेवला में परीक्षा शुरू होने के बाद कुछ परीक्षार्थियों को वहां से उठाकर दूसरे कक्ष में बैठाया जाता है। इस पर डीआईओएस का उड़नदस्ता पहुंचा तो भगदड़ मच गई। जांच में पता चला कि विभिन्न कक्षों से तकरीबन 17 परीक्षार्थियों को कक्ष संख्या पांच में बैठाया गया था। डीआईओएस ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को बदला जाएगा और परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की जाएगी। यहां सामूहिक नकल जैसी स्थिति पाई गई, कापियों की स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी।
बीएस इंटर कालेज जारुआ कटरा में भी एक कक्ष में परीक्षार्थियों की कापियों में प्रश्नों के उत्तर एक जैसे लिखे हुए मिले। कापियों की स्क्रीनिंग कराने की संस्तुति की जाएगी। यहां एक संदिग्ध कक्ष निरीक्षक को कार्य मुक्त किया गया। वहीं सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा को भगवान राम उन्मेद सिंह इंटर कालेज, नगला बेल, एत्मादपुर में भी सामूहिक नकल जैसी स्थित मिली। उनके दस्ते के सामने ही एक कक्ष से नकल सामग्री फेंकी गई। केंद्र व्यवस्थापक को संबंधित कक्ष के निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिया गया है। अन्य कमरों में भी स्थिति ठीक नहीं मिली। बोर्ड को यहां की कापियों की स्क्रीनिंग और जरूरी समझने पर परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। एडीआईओएस को अमित मेमोरियल इंटर कालेज मुड़ी, में भी परीक्षार्थियों की कापियों में कुछ उत्तर एक ही तरीके से लिखे मिले। कापियों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी।