फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   flower show organise in circuit house

रंग बिरंगे फूलों से महका सर्किट हाउस

Sun, 21 Feb 2016 02:05 AM IST
आगरा ब्यूराे
आगरा ब्यूराे Updated Sun, 21 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
flower show organise in circuit house
63 वी मंडलीय फल, शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय उद्यान सर्किट हाउस में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रदीप भटनागर ने कहा कि रंग बिरंगे फूल कुदरत की अमूल्य देन है। फूलों को देखकर आनंद और सुगंध ग्रहण करके खुशहाली मिलती है। जो हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि फूल हमारी परंपराओं के अनुसार मंदिरों में चढ़ाये जाते हैं। कविताओं व शायरी में वर्णन किया जाता है। मुगल गार्डन तैयार कराते थे। अंग्रेज ने इन्हें घरों तक लेकर गए।
विज्ञापन

उन्होंने आगरा मंडल के सभी किसानों से आह्वान किया कि फूलों की खेती लाभदायक सिद्ध हो रही है और गांवों में गेंदा के फूलों की खेती भी अच्छी होने लगी है। उन्होंने गुलदाउदी और ग्लैडियोलाई की खेती भी शुरू करने का सुझाव दिया। प्रदर्शनी में रंग बिरंगी शिमला मिर्च तथा जामुनी रंग की बंदगोभी का उत्पादन आगरा मंडल के जनपदों में होने पर किसानों का उत्साह वर्धन करते हुये ऐसे विभिन्न किस्मों के उत्पादनों को बढ़ाने के लिए कहा कि ऐसी खेती को प्रोत्साहन दें। मंडलायुक्त ने सभी प्रदर्शनी पंडालों का निरीक्षण किया और सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने उद्यान स्मारिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र प्रताप, उप निदेशक उद्यान भैरम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और ए मैनपुरी जिलों के जिला उद्यान अधिकारी तथा उन्नतशील किसान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed