फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Flow from barrages reduced, water level decreased by five cm

Agra News: बैराजों से प्रवाह घटा, जलस्तर में पांच सेमी की कमी

Fri, 29 Aug 2025 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Flow from barrages reduced, water level decreased by five cm
फोटो06कछला गंगा में बहता बाढ़ का पानी ।  संवाद - फोटो : संवाद
कासगंज। गंगा में बैराजों से प्रवाह कम होने के कारण गंगा के जलस्तर में 5 सेंटीमीटर की कमी आई है, लेकिन गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को डेंजर लेवल से 3 सेंटीमीटर ऊपर था। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर डेंजर लेवल से नीचे पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। जलस्तर कम होने पर प्रभावित इलाकों में राहत की उम्मीद है।गंगा की बाढ़ से पटियाली गांव मूंजखेड़ा, नगला हंसी, नगला जयकिशन, राजेपुर कुर्रा, नगला तरसी, नगला खंदारी, नेथरा, इंद्राजसनपुर, मेहोला, नवाबगंज नगरिया, टिकुरी गठौरा, कुसौल, जिझोल, पनसोती, अलीपुर भकुरी, रिकहरा, गठैरा, नरदौली पुख्ता सहित आसपास के ग्रामीण के प्रभावित हैं। वहीं सहावर के अजीतनगर, उलाई, रफातपुर, शहवाजपुर, बमनपुरा, चकरा, नगला ढाव, नगला चोखे सहित आसपास के तमाम गांव में पानी कुछ कम हुआ है। अब गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही गांव में भरा पानी भी निकलने लगा है और जलस्तर कम होने पर पानी का भराव भी कम हो जाएगा, लेकिन निचले इलाकों और खेतों में भरा पानी अभी निकल नहीं पा रहा। इस पानी को निकलने में अभी और समय लगेगा। अभी किसान दलदल और जगह-जगह पानी होने के कारण पानी की निकासी का प्रयास नहीं कर पा रहे। इसके कारण खेतों में पानी भरा हुआ है। गंगा के जलस्तर में धीमे धीमे कमी होने के कारण कटान की समस्या जिले में नहीं है। इससे सिंचाई विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। बाढ़ और कटानरोधी कार्य भी सुरक्षित हैं। बाढ़ की आपदा का ग्रामीण पूरे माह से सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों की मक्का, बाजरा, धान, गन्ना सहित अन्य फसलें गंगा की बाढ़ में प्रभावित हो गई हैं। इसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी प्रभावित इलाकों में भरा होने के कारण प्रशासन के स्तर पर फसलों की क्षति का आकलन नहीं हो पा रहा था। अब पानी कम होने पर क्षति का आकलन होगा। इससे किसानों को आर्थिक मुआवजा भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed